Ordering Supplies: आंगनबाड़ी केंद्रों पर 03 व 04 जून को सामग्री वितरण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ordering Supplies: आंगनबाड़ी केंद्रों पर 03 व 04 जून को सामग्री वितरण

Ordering Supplies: कुशीनगर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के लिए सामग्री वितरण की तैयारी पूरी हो चुकी है।

यह सामग्री मार्च 2025 के आपूर्ति आदेश के अनुसार प्राप्त हुई है। मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर के निर्देश पर बिशुनपुरा और तमकुही परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 03 और 04 जून 2025 को सामग्री वितरित की जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

इन दो दिनों में दोनों परियोजनाओं के सीडीपीओ और मुख्य सेविकाएं भ्रमणशील रहेंगी और प्रत्येक कम से कम पांच केंद्रों का दौरा करेंगी।

वितरण के तहत 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को प्रति माह 1 किलो गेहूं दलिया, 1 किलो फोर्टिफाइड राइस, 1 किलो चना दाल और 455 मिलीलीटर खाद्य तेल दिया जाएगा।

3 से 6 वर्ष के बच्चों को प्रति माह 500 ग्राम गेहूं दलिया, 500 ग्राम फोर्टिफाइड राइस और 500 ग्राम चना दाल मिलेगा।

गर्भवती और धात्री महिलाओं को प्रति माह 1.5 किलो गेहूं दलिया, 1.5 किलो फोर्टिफाइड राइस, 1.5 किलो चना दाल और 455 मिलीलीटर खाद्य तेल प्रदान किया जाएगा।

अति कुपोषित बच्चों को भी प्रति माह 1.5 किलो गेहूं दलिया, 1.5 किलो फोर्टिफाइड राइस, 1.5 किलो चना दाल और 455 मिलीलीटर खाद्य तेल वितरित होगा।

वितरण के दौरान संबंधित विकास खंड के ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह के सदस्य वितरण स्थल पर मौजूद रहेंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे 03 और 04 जून को होने वाले वितरण की सूचना ग्राम प्रधान, सभासद और अन्य जनप्रतिनिधियों को पहले से दे दें।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 9 गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त...

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभियुक्त को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभियुक्त को...

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस CDO:...

मौनी अमावस्या को लेकर सीडीओ ने पनियहवा घाट का किया निरीक्षण

मौनी अमावस्या को लेकर सीडीओ ने पनियहवा घाट का...