Orchestra: आर्केस्ट्रा और डीजे संचालक को बाइक सवार युवकों ने डंडे और रॉड से की पिटाई,मची अफरा-तफरी 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Orchestra: आर्केस्ट्रा और डीजे संचालक को बाइक सवार युवकों ने डंडे और रॉड से की पिटाई,मची अफरा-तफरी

Orchestra: कुशीनगर जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र में कुछ युवकों ने रास्ता रोककर डीजे वालों की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

जिसका वीडियो वायरल हुआ है। ये सभी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोरखपुर लौट रहे थे।

- Advertisement -
- Advertisement -

आर्केस्ट्रा (Orchestra) और डीजे संचालकों की लक्ष्मीगंज तिराहे पर बाइक सवार युवकों ने मंगलवार की शाम को पिटाई कर दी।

सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचे बाइक सवार युवक भाग निकले। दबंगों की पिटाई से सात लोग घायल हो गए।

सभी का इलाज सीएचसी में कराया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गोरखपुर वापस कलाकार और संचालक लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर चीलवनिया उनौला के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी थी।

जिसमें डीजे, आर्केस्ट्रा (Orchestra) का कार्यक्रम करने 14 जुलाई को कलाकार आए थे।

कार्यक्रम के बाद मंगलवार को गोरखपुर वापस कलाकार और संचालक लौट रहे थे।

लक्ष्मीगंज तिराहे के पास बाइक सवार सात युवकों ने उनकी गाड़ी को रोका।

संचालक और कलाकार अभी कुछ समझ पाते तभी युवक डंडे और रॉड से उनकी पिटाई करने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई।

वीडियो की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही

मारपीट में आर्केस्ट्रा (Orchestra) संचालक और कलाकार हिमांशु (17), करण (18), अमित यादव (25), सनी (25), विपिन (27), सागर (28) और अवनीश (30) घायल हो गए।

मनबढ़ों द्वारा की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना पर चौकी इंचार्ज शिवम त्रिवेदी सिपाहियों के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख मारपीट करने वाले युवक भाग निकले।

आर्केस्टा (orchestra) संचालक से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी।युवकों की तलाश की जा रही है।

तहरीर मिली है। केस दर्ज करते हुए वीडियो की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...