Blanket: विधायक ने बसडिला गांव में ठंड से बचाने के लिए गरीबों को वितरण किया कम्बल
Blanket: किसी गरीब की ठंड से मौत न हो इसको लेकर शासन व प्रशासन प्रयासरत है। सोमवार को खड्डा ब्लॉक के बसडिला गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक व एसडीएम की उपस्थिति में शासन की तरफ से उपलब्ध कराये गये कम्बल का वितरण किया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को खड्डा ब्लाक के बसडिला के गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने वहां पर उपस्थित लोगों से बताया कि सरकार किसान व गरीबों के हित में काम कर रही है।
ठंड से बचाने के लिए गरीबों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। हर पात्र व्यक्ति का चयन राजस्व विभाग कर रहा है सभी को कंबल दिया जाएगा।
इस कड़ाके की ठंड में कम्बल देने से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं, समाज के जागरूक लोगों को इस तरह का पुनीत कार्य करते रहना चाहिए।
समाजसेवी हो या जनप्रतिनिधि सबका मूल उद्देश्य गरीब, असहाय की सेवा करना होना चाहिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खड्डा प्रिंस कुमार, तहसीलदार खड्डा महेश कुमार, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा, सभासद प्रदीप सिंह, लेखपाल विभाव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
