असम से चार धाम के लिए निकले तीन सायकिल यात्री युवक
अनिल कुमार सिंह
कुशीनगर: असम के चौराईदेव जिले से चारधाम की यात्रा पर निकले तीन साइकिल सवार युवक यात्रा के
16 वें दिन शुक्रवार को पटहेरवा चौराहे पर पहुंचे। जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों ने माला पहनाकर
उनका स्वागत किया। असम के जनपद चौराइदेव से अक्षय शर्मा उम्र 23 वर्ष, संजीव दास उम्र 24 वर्ष और रूप
ज्योति भूई उम्र 23 वर्ष देश के प्रधानमंत्री द्वारा नारे फिट इंडिया, वृक्ष बचाओ, वृक्ष लगाओ से प्रभावित होकर
साइकिल से तीन हजार किलोमीटर की चारधाम यात्रा पर निकले हैं।
वे यात्रा के 16 वें दिन बिहार प्रदेश के रास्ते एनएच-28 स्थित पटहेरवा पहुंचे।
इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग उन्हें फुल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
उक्त सायकिल यात्री युवकों ने बताया कि रास्ते में उन्हें लोगों के तरफ से सम्मान और सहयोग व प्यार, दुलार मिल रहा है।
इस यात्रा का उद्देश्य हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया को आम जनमानस तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि सनातन धर्म की आस्था ने इस यात्रा के लिए हम सभी को प्रेरित किया है।
प्रतिदिन 100 से 150 किलोमीटर तक यात्रा करते हैं। एक महीने में केदारनाथ धाम पहुंचने का लक्ष्य बनाया गया है।
चारधाम दर्शन के बाद साइकिल से ही हम तीनों वापस घर लौटेंगे।
