Relationship: आधी उम्र की लड़की से इश्‍क…लिव इन रिलेशनशिप, ऐसे खुला रेल कर्मचारी अफरोज की हत्‍या का राज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Relationship: आधी उम्र की लड़की से इश्‍क…लिव इन रिलेशनशिप, ऐसे खुला रेल कर्मचारी अफरोज की हत्‍या का राज

relationship: पैसे-प्रापर्टी के लालच और मोहब्बत के बीच रोड़ा बनने पर रेलकर्मी अफरोज आलम अंसारी का कत्ल

हुआ। पुलिस ने हत्या की गुत्थी करीब-करीब सुलझा ली है। शनिवार को पुलिस इसका खुलासा कर सकती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

उधर, हत्या के बाद से फरार चल रहे अभिषेक और अन्य आरोपितों को भी शुक्रवार को पुलिस ने दबोच लिया।

रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन अफरोज आलम अंसारी ने अपने से आधी उम्र की साजिया के साथ 16 साल पहले

इश्क किया था। साजिया के पिता को पैसे की जरूरत थी। अफरोज बैंक लोन दिलाने के लिए उसके घर पहुंचे थे

और वहीं उनकी मुलाकात 16 साल की साजिया से हुई थी। दोनों में करीबी बढ़ी और साजिया

अफरोज के साथ लिव इन में रहने लगी। अपना अलग मकान बनवाने के लिए साजिया ने जब दबाव बनाया तब

अफरोज ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के दिग्विजयनगर, वजीराबाद कॉलोनी में 2012 में साजिया के नाम से जमीन

खरीद कर एक आलीशान मकान बनवा दिया। इसके बाद ही साजिया का

असली चेहरा सामने आने लगा। वह अफरोज से पीछा छुड़ाने के प्रयास में जुट गई।

साजिया ने तलाक का नोटिस भी दिया। अफरोज ने किसी तरह से उसे मैनेज किया।

अफरोज जानते थे कि साजिया के नाम पर ही मकान है लिहाजा उन्हें ही छोड़ना पड़ेगा।

इस बीच साजिया अफरोज पर हावी होने लगी थी। मकान में किसको किराये पर रखना है

और किसको नहीं यह भी खुद ही तय करने लगी थी। पांच मजिला मकान के अन्य मंजिल पर पढ़ने वाले छात्र किराये

पर लेकर रहते हैं। किरायदारों से वह काफी करीब हो जाती थी। यह अफरोज को पसंद नहीं आता था।

लिहाजा वह ऐसे किरायेदार जो साजिया के करीब हों उन्हें मकान खाली करने का दबाव बनाते थे।

इन्हीं में से एक आईआईटी की तैयारी करने वाला अभिषेक भी था। साजिया नहीं चाहती थी

कि अभिषेक मकान खाली करे। इसी कारण साजिया और अन्य ने मिलकर अफरोज की हत्या कर दी।

15 साल बाद मिलवाया था परिवारवालों से

2007 से अफरोज ने साजिया को अपने साथ रखा था लेकिन इस बीच परिवार से उसे दूर रखा था।

घरवालों से अफरोज ने अक्टूबर 2022 में साजिया को मिलवाया था।

अफरोज से पीछा छुड़ाने के लिए साजिया ने तलाक की धमकी भी दी थी।

धमकी के बाद अफरोज ने उसके आगे खुद को सरेंडर कर दिया था।

पुलिस-कचहरी से पड़ चुका है साजिया का पाला

साजिया से जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उन्हें समझ में आया कि यह कोई ऐसी महिला नहीं है

कि आसानी से सब कुछ उगल दे। साजिया जिस तरह से पुलिसवालों को जवाब दे रही थी

उससे पुलिस के अफसर भी चकरा रहे गए थे। उसकी इस हरकत को देखते हुए पुलिसवालों ने उसके बारे में पता किया

तो पता चला कि उसका पुलिस और कचहरी से पाला पड़ चुका है।

उसका भाई रेप के मामले में जेल जा चुका है। यही नहीं उसका एक पुलिसवाले से भी संपर्क सामने आया।

वह एक पुलिसवाले से भी बातचीत करती रहती थी। उसे यह भी पता है

कि अगर पुलिस पकड़ती है तो हिरासत में लिए गए व्यक्ति के क्या अधिकार होते हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...