Police raid :होटल में चल रहा था लड़कियों का स्टेज डांस, पुलिस ने किया खुलासा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Police raid :होटल में चल रहा था लड़कियों का स्टेज डांस, पुलिस ने किया खुलासा

Police raid :उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बिते रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि

होटल में अनैतिक कार्य चल रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर होटल में शराब पार्टी चल रही थी

- Advertisement -
- Advertisement -

और चार विदेशी लड़कियां डांस कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने होटल में रेड डाली और

सभी को हिरासत में ले लिया। फोर्स के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचते ही

लोग-इधर-उधर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने हाल के गेट पर कब्जा कर लिया।

शहर के जेसीज चौराहा के पास स्थित उत्सव मोटल्स में बिते रात

अश्लील नृत्य की सूचना पर प्रशासन ने छापेमारी की। फोर्स के साथ पुलिस और

प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचते ही तीसरे तल पर स्थित हाल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें :Police raid :तीन नामी होटलों में रंगरेलियां मनाते रंगेहाथ पकड़े गए जोड़े

इसके बाद सिर्फ मीडिया कर्मियों को ही भीतर जाने दे रहे थे। एक घंटे से ज्यादा समय तक

भगदड़ के बीच पुलिस ने एक रशियन लड़की समेत चार युवतियों और कई व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

इसमें आयोजक भी था। पुलिस वैन से सभी को लेकर चली गई।

सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने हाल में मौजूद एक युवक की पिस्टल कब्जे में ले ली।

छापेमारी के समय हाल में अश्लील नृत्य के साथ ही शराब का भी दौर चल रहा था।

जबकि मोटल्स के पास बार का लाइसेंस नहीं है। उक्त हाल को रुहट्टा के

एक व्यवसायी ने बिजनेस मीटिंग के बहाने बुक कराया था। पुलिस हिरासत में लिए

गए लोगों, आयोजक और मोटल्स संचालक से पूछताछ कर रही है।

अश्लील डांस की सूचना पर हुई कार्रवाई

सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाली और लाइन बाजार पुलिस फोर्स ने

उत्सव मोटल्स में छापेमारी की। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि युवतियों सहित कई

लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो भी कार्रवाई

की जाएगी, उसकी जानकारी छानबीन पूरी होने के बाद दी जाएगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...