Marriage: शादी से पहले बिगड़ी दूल्हे की चाल, जयमाल स्टेज पर दुल्हन ने देख लिया लड़के का वीडियो, फिर…
marriage: यूपी के बरेली जिले से शादी-बारात का एक ऐसा मामला सामने आया है,
जिसने सात फेरों से पहले ही बवाल करा दिया। बारात जब लड़की पक्ष के द्वार पर पहुंची तो
यहां उसकी जमकर खातिरदारी हुई। एक तरफ बाराती खाने-पीने और नाचने-गाने में मस्त थे तो दूसरी ओर जयमाल की
तैयारी शुरू हो गई। जयमाल से पहले ही दूल्हे की चाल बिगड़ गई। दूल्हे को लड़खड़ाता देखकर
दुल्हन को उसके हाओ-भाव ठीक नहीं लगे। इसी बीच किसी ने दूल्हे का दुल्हन को वीडियो दिखा दिया।
दूल्हे का वीडियो देखते ही दुल्हन भड़क गई और जयमाल स्टेज पर ही वरमाला फेंक कर चली गई।
जब तक लोग कुछ समझ पाते इतने में ही दुल्हन (marriage) ने शादी नहीं करने का फैसला सुना दिया।
समझौते के तमाम प्रयासों के बाद भी दुल्हन शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद बारात लौटा दी गई।
फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलोनी में बैंडबाजे के साथ गुरुवार रात को बरेली से बरात आई थी।
सबकुछ सही चल रहा था। रात करीब एक बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था।
स्टेज पर दूल्हे के कदम लड़खड़ाने लगे। यह देखकर दुल्हन हैरान रह गई, लेकिन उसे विश्वास नहीं हो रहा था
कि दूल्हा शराब के नशे में है। इसके बाद किसी ने सिगरेट दूल्हे का सिगरेट पीते वीडियो बनाकर दुल्हन को दिखा गया।
इसके बाद दुल्हन ने सैकड़ों बारातियों के सामने शराबी दूल्हे से शादी (marriage) करने से इनकार कर दिया।
दुल्हन जयमाल फेंककर स्टेज से उतर गई। घराती से लेकर बारातियों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की,
लेकिन उसने शराबी दूल्हे से शादी (marriage) न करने की जिद पकड़ ली।
आधी रात के बाद तक चले समझौते के बाद दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर बगैर
दुल्हन लिए लौट गया। हालांकि देर रात दुल्हन के पिता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
