lovers: प्रेमी ने पहचानने से किया इनकार तो गोद में नवजात बच्चा लेकर पहुंच गई प्रेमिका, फिर… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lovers: प्रेमी ने पहचानने से किया इनकार तो गोद में नवजात बच्चा लेकर पहुंच गई प्रेमिका, फिर…

lovers: यूपी के रामपुर में नवजात बच्चा गोद में लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती तो हंगामा हो गया।

प्रेमी और उसके परिजनों ने युवती को पहचानने से इनकार करने पर युवती धरने पर बैठ गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

रोने गिड़गिड़ाने से भी प्रेमी (lovers) नहीं माना तो युवती ने पुलिस का सहारा लिया।

पुलिस के दबाव के चलते युवक निकाह करने को तैयार हो गया।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है।

गांव निवासी एक युवती का गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

एक साल पहले युवती का निकाह पड़ोसी गांव के युवक के साथ हो गया।

शादी के बाद भी युवती अपनी ससुराल नहीं गई बल्कि अपने मायके में ही रह रही थी।

इस दौरान उसका प्रेमी (lovers) के साथ मिलना-जुलना जारी रहा।

इस दौरान युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। युवती मंगलवार की शाम नवजात बच्चे को

गोद में लेकर प्रेमी के घर जा पहुंची। प्रेमी और उसके परिजनों ने मासूम बच्चे के साथ

युवती को घर में देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक के परिजनों ने

युवती को पहचानने से इंकार करते हुए परिजनों ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया।

गुस्सायी युवती हंगामा करते हुए प्रेमी के दरवाजे पर ही धरना देकर बैठ गई।

इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों की तमाम भीड़ लग गई।

इसके बावजूद प्रेमी और उसके परिजन अपनाने को तैयार नहीं हुए

तो युवती पुलिस की शरण में पहुंच गई। थाने पहुंची युवती ने पूरा माजरा पुलिस को बताया।

आनन-फानन में गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस दबाव के चलते आरोपी युवक और उसके परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए।

करीब 24 घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मामला शांत हो गया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...