love affairs: पति के दोस्त पर फिसल गई चार बच्चों की मां…बोली-जो वह चाहती थी पति ने कभी नहीं दिया वो सुख

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love affairs: पति के दोस्त पर फिसल गई चार बच्चों की मां…बोली-जो वह चाहती थी पति ने कभी नहीं दिया वो सुख

love affairs:यूपी के मुरादाबाद में शादीशुदा महिला अपने पति के दोस्त से ही मोहब्बत कर बैठी।

दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग इस कदर बढ़ गया कि महिला अब अपने पति को छोड़ने के लिए तैयार हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

महिला के चार बच्चे भी हैं। महिला ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी है।

मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली

महिला ने बिलारी तहसील पहुंची और पति से तलाक लेने की बात कहने लगी।

इसकी जानकारी जब तक पति को हुई तो वह भी तहसील पहुंच गया।

यहां दोनों के बीच तलाक में होने वाले खर्चे को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।

मौके पर मौजूद परिजनों ने किसी तरह से दोनों को समझाया बुझाया।

पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े के दौरान पहुंचा प्रेमी

तलाक लेने को लेकर जब महिला अपने पति से लड़ रही थी तो उसी दौरान

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का रहने वाला महिला का प्रेमी भी वहां पहुंच गया।

फिर जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। महिला अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है

लेकिन पति उसी के साथ रहने की जिद कर रहा है, लेकिन महिला

इसके लिए राजी नहीं है, वह प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी है।

मुरादाबाद की फैक्ट्री में मजदूरी करता है महिला का पति और उसका प्रेमी

महिला का पति मुरादाबाद की एक फैक्टी में मजदूरी करता है।

वहीं पर महिला का प्रेमी भी काम करता है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

इसके बाद महिला के पति का दोस्त उसके घर आने-जाने लगा। इसी दौरान दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया।

महिला के चार बच्चे भी हैं। यह जानकर भी महिला के पति का

दोस्त उसे मोहब्बत की दास्तां को आगे बढ़ाता चला गया। महिला और

उसके प्रेमी के बीच प्यार इस कदर बढ़ गया कि अब दोनों साथ रहने पर अड़ गए।

महिला अब प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इसकी जानकारी जब पति को हुई

तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। महिला के पति ने कुंदरकी थाने में अपनी पत्नी और

उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया, लेकिन यहां मामला सुलझ नहीं सका।

महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

महिला पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ गुजर-बसर करने की जिद पर अड़ी है।

महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है।

आगे की जिंदगी वह अपने प्रेमी के साथ जीना चाहती है। महिला का आरोप है

कि शादी के बाद से अब तक वह पत्नी का पूरा फर्ज निभाती रही लेकिन उसे कभी पति का सुख नहीं मिला।

उसका आरोप है कि वह खुद मेहनत मजदूरी करके घर चलाती है, इसलिए वह पति को छोड़ना चाहती है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...