loop:शीशम के पेंड़ में फंदा लगाकर लटका हुआ मिला युवक की लाश
loop: कुशीनगर में थाना क्षेत्र के ग्रामसभा दोघरा के टोला बेनीभार निवासी अट्ठाइस वर्षीय युवक लक्की गिरी पुत्र सागर गिरी की लाश निकटवर्ती ग्रामसभा खलवापट्टी नहर से लगभग सौ मीटर पूरब फन्दे से लटका हुआ मिला।।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेंज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अठ्ठाईस वर्षीय लक्की गिरी की लाश खलवापट्टी नहर से लगभग सौ मीटर पूरब खेत में एक शीशम के पेंड़ में फंदा लगाकर लटका हुआ मिला।सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची।
तुर्कपट्टी पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने लाश को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेंज दिया।विदित हो कि लक्की के परिजनों ने चार दिन पहले तुर्कपट्टी थाने में उसके गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
हालांकि एक दिन पूर्व वृहस्पतिवार को लक्की की माँ द्वारा थाने पर सूचना दी गयी थी कि मेरा अपने लड़के से बात हुआ है वह जहाँ पर काम करता है वहीं चला गया है लेकिन बारह घण्टे बीतने के बाद ही उसकी लाश पेंड़ से लटकता हुआ मिला।
लक्की की शादी मुकामी थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी में हुआ था जिसकी एक सात माह की बच्ची है।बेटे के मरने की सूचना पाकर माँ सदमे में आकर रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गयी जिसे गाँव के लोगों ने उपचार हेतु निजी चिकित्सालय में भेंजवाया।
बताया जाता है कि एक साल में लक्की उसके पिता व दादा-दादी सहित कुल चार मौतें हुयी हैं।युवक की हत्या की कर लाश को पेंड़ से लटकाया गया था उसने आत्महत्या की है क्योंकि घटना स्थल पर कहीं जमीन पर किसी प्रकार का कोई चिन्ह नहीं दिखा था।यह पीएम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।।
एक अन्य घटना में इसी थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर उत्तरपट्टी के टोला इमिलिया में बीती रात 27 वर्षीय रीना पत्नी मोहन ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।
सूचना मिलने पर ग्राम कोकिलपट्टी से आये मृतका के भाइयों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को फोन किया।
बताया जाता है कि दोनों अभी एक पखवाड़े पूर्व ही मुंबई से घर आये थे।मौके पर पहुँचे नायब तहसीलदार कुंदन सिंह ने लाश का पंचनामा भरकर उसे अन्त्य परीक्षण के लिये भेंज दिया।।
