liquor smuggler: पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, कुल 10 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
liquor smuggler: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीरा अमित सक्सेना के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे
अभियान के क्रम में थाना तमकुहीराज पुलिस टीम ने एक अभियुक्त धनन्जय चौहान पुत्र नगीना साकिन पुरानी तमकुहीराज थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया
- Advertisement -
- Advertisement -
तथा उसके कब्जे से 10 पेटी अवैध देशी शराब की बरामदगी की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 352/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 संदीप सिंह, हे0कां0 नरेन्द्र यादव, का0 राकेश सिंह, शामिल रहे।
