Girl missing:कोचिंग पढ़ने गई नाबालिग लड़की अचानक हुई गायब,परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बरामद करने की मांग
Girl missing: (कम्प्यूटर जगत ) कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय खड्डा नगर में कोचिंग पढ़ने आयी नाबालिग लड़की के अचानक गायब होने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी लिखित सूचना लड़की के पिता ने खड्डा पुलिस को देकर लड़की को बरामद करने की मांग की है।
खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में लड़की के पिता ने लिखा है कि मेरी लडकी जिसकी उम्र 14 वर्ष है वह 10 वी की छात्रा है। जो गांधी इण्टर कालेज खड्डा मे पढाई करती है।
वह लडकी हर रोज खड्डा सुबाष चौक के पास एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती थी। लडकी हर रोज के तरह 08 जून/2025 को समय 1.00 बजे घर से कोचिंग करने हेतु आयी और तभी से उक्त लडकी गायब है।
पूरा परिवार लडकी को कोचिंग से वापस आने का इन्तजार करते करते थक गये है लेकिन लडकी वापस घर नही आयी तभी से हम सपरिवार उक्त लडकी को खोजबीन में लग गये लेकिन उसका कही भी पता नही चल सका काफी पिडित होकर जब उसके मोबाइल का डिटेल्स निकलवा गया है
तब तक आज दि0 9.01.2025 को पता चला कि एक मोबाइल फोन से काफी बात चीत की गयी है। हम लोगो को यह प्रतीत हो रहा है कि कि उपरोक्त मोबाइल नम्वर का प्रयोग करने वाला व्यक्ति ही मेरा लडकी को बहला फुसला कर अपने झासा में लेकर फरार है।
खड्डा पुलिस ने तहरीर मिलने के वाद अपराध संख्या 0005/25धारा 137(2)के तहत अभियोग दर्ज कर लड़की के वरामदगी के प्रयास तेज कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है ।
