dancer: बरात में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान फरमाइशी गीत को ले हुई मारपीट में 19 घायल
dancer: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में शनिवार की रात आई बरात में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के
दौरान फरमाइसी गीत को लेकर बराती व ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई।
इस घटना में दूल्हा का भाई घायल हो गया। वहीं इस विवाद को लेकर रविवार को वधू पक्ष व ग्रामीणों के बीच मारपीट हो
गई। इसमें 18 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज यत्र-तत्र कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा अपनी
उपस्थिति में शादी कराई। बताया जाता है कि अरुआं निवासी चंदेश्वर राम के घर सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर
कराह निवासी सुदामा राम के पुत्र विष्णु कुमार की बरात आई थी। बरात में द्वार पूजा के बाद जनवासा में आर्केस्ट्रा का
कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वर पक्ष व ग्रामीणों के बीच फरमाइसी गीत को लेकर विवाद हो गया।
इसमें दूल्हा का भाई घायल हो गए। इससे नाराज वर पक्ष वालों ने शादी करने से इन्कार कर दिया
और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
इसके बाद वर व कन्या पक्ष के बीच गहमागहमी और तनाव उत्पन्न हो गया।
इसकी सूचना किसी ने थानाध्यक्ष संजीव कुमार को दी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अनिकेत कुमार
स्थल पर पहुंच दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर अपनी उपस्थिति में शादी संपन्न कराई। बरात विदा होने के बाद
कन्या पक्ष के स्वजन एवं ग्रामीणों के बीच रविवार की सुबह बरात में बाधा डालने के ले बहस हो गया
और बात मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में 18 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र में किया गया। घायलों में कन्या पक्ष के मिनता देवी, शिल्पी कुमारी, संध्या कुमारी, शिवज्योता देवी, जानकी देवी,
चंदेश्वर राम, तेतरा देवी तथा नीरज कुमार तथा दूसरे पक्ष के दिलीप कुमार राम, मुन्ना कुमार, सोनम कुमारी, उर्मिला देवी,
किरण देवी, रामरती देवी, सुशीला देवी, फुलबदन देवी, आरती देवी, संतरा देवी शामिल हैं।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी कर करवाई की जाएगी।
