Big accident: बिजली पोल से टकराई कार, 2 बारातियों की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Big accident: बिजली पोल से टकराई कार, 2 बारातियों की मौत

Big accident : अयोध्या में रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत

रामपुर ग्रंट के मजरे साहब का पुरवा के पास विद्युत पोल से अनियंत्रित कार टकरा गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो बरातियों की मौत हो गई जबकि

कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर बताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गुरुवार की रात ग्राम पंचायत तड़वा मजरे लाल दुबे का पुरवा में बारात आई थी।

इस दौरान रात करीब एक बजे बराती घर वापस जा रहे थे। इस दौरान

बारात से करीब एक किलोमीटर दूर रास्ते में साहब के पुरवा के पास चालक से

अनियंत्रित होकर कार छप्पर में घुसते हुए नीम के पेड़ से टकराई और सड़क के किनारे खड़े विद्युत पोल से जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें :Accident Policy में जरूर शामिल कराएं ये 5 चीजें, ताकि जरूरत पड़ने पर Salary की तरह हर महीने आए पैसा

विद्युत पोल पूरी तरह टूट कर धराशाई हो गया और पोल पर लगा

ट्रांसफार्मर कार सवार चालक के ऊपर गिर पड़ा। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल बरातियों को इलाज के लिए सीएचसी सोहावल ले गई।

जहां कार सवार बराती 23 वर्षीय सनी कुमार पुत्र हरिराम निवासी खानपुर

थाना इनायत नगर व 25 वर्षीय रामू कुमार निवासी ग्राम अकमा थाना कुमारगंज को मृत घोषित कर दिया।

जबकि कार चालक 25 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र लालता प्रसाद,

निवासी सिधौना थाना कुमारगंज की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...