Love: मुस्लिम ड्राइवर के प्यार में पड़ी महिला दारोगा,भाई ने कहा- लव जेहाद, आपत्ति दर्ज कराई

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love: मुस्लिम ड्राइवर के प्यार में पड़ी महिला दारोगा,भाई ने कहा- लव जेहाद, आपत्ति दर्ज कराई

Love :बरेली में शहर के एक थाने में तैनात महिला दरोगा मुस्लिम युवक के प्रेम में पड़ गई।

दोनों ने एसडीएम सदर के यहां कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया तो इस पर बखेड़ा हो गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

महिला दरोगा के भाई ने इसे लव जेहाद बताकर कोर्ट मैरिज पर आपत्ति लगा दी है।

महिला दरोगा मेरठ में थाना किला परी क्षेत्र की है और इन दिनों शहर के एक थाने में तैनात है।

कुछ समय पहले वह थाना बहेड़ी में तैनात थी और उसी दौरान वहां रहने वाले दूसरे समुदाय युवक के

संपर्क में आ गई। युवक ड्राइवर है। दोनों में प्रेम संबंध हो गए और

फिर कुछ समय पहले महिला दरोगा की तैनाती शहर के एक थाने में हो गई।

मगर दोनों के बीच संबंध बने रहे और 18 मई को दोनों ने कोर्ट मैरिज करने के लिए

एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडेय के यहां आवेदन कर दिया। आवेदन के बाद दोनों के परिवारों को

नोटिस भेजकर आपत्ति मांगी गई तो इस पर खलबली मच गई।

शुक्रवार को महिला दरोगा के परिवार के कई लोग बरेली पहुंच गए और उनके भाई ने

एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर इस शादी पर आपत्ति जता दी है।

भाई ने बताया लव जेहाद का मामला

अपनी आपत्ति में महिला दरोगा के भाई ने कहा है कि उनकी बहन का पिछले एक साल से मानसिक

संतुलन ठीक नहीं है। इसका फायदा उठाकर दूसरे समुदाय के युवक ने लव जेहाद के तहत उनकी

बहन को फंसा लिया और विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी करने की

कोशिश कर रहा है। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदू संगठनों में भी आक्रोश व्याप्त

महिला दरोगा के दूसरे समुदाय के युवक से शादी के आवेदन को लेकर शुक्रवार को पूरे शहर में

चर्चाओं का माहौल गरम रहा। हिंदू संगठन के लोगों में भी इसको लेकर आक्रोश व्याप्त है।

वे लोग अधिकारियों को फोन करके इस पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

वहीं, चर्चा है कि महिला दरोगा के परिवार वाले दूसरे समुदाय के युवक की भी तलाश कर रहे हैं।

एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडेय के अनुसार इस शादी के संबंध में संबंधित थाने और तहसील से रिपोर्ट

मांगी जा रही है। पुलिस और तहसील की रिपोर्ट आने के बाद शादी पर निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल इस मामले को लेकर एक आपत्ति भी आई है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...