School teacher: कई दिन से गायब शिक्षिका स्कूल पहुंची तो करने लगी हंगामा, बच्चों को पीटा, फिर साथी महिला पर निकाला गुस्सा
School teacher: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें एक शिक्षिका बच्चों और अपनी ही साथी शिक्षिका को पीटते नजर आ रही है।
स्कूल के अंदर हुए हंगामे के बाद वहां मौजूद बच्चे भी काफी सहम गए।
मारपीट करने के बाद शिक्षिका वहां से निकल गई। वीडियो बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक के सिसवारा गांव स्थित
कंपोजिट स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने मामले की जांच बीईओ को दी है।
कम्पोजिट विद्यालय सिसवारा में एक शिक्षिका काफी दिनों से स्कूल नहीं आ रही है।
शुक्रवार को वह विद्यालय पहुंची तो हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर उसने अपनी साथी
शिक्षिकाओं की पिटाई कर दी। शिक्षिका(School teacher) द्वारा छात्रों की भी पिटाई की गई, जिससे बच्चे सहम उठे।
विद्यालय में चीख पुकार मची रही। कुछ ही देर में वहां कुछ ग्रामीण भी पहुंच गए।
इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
घटना से पहले एक शिक्षिका द्वारा कई शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए थे लेकिन उन पर पुलिस ने कोई
कार्रवाई की नही विभाग के अधिकारियों ने कुछ किया। इस सम्बंध में बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि
मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी रामनारायण यादव
को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
