Exposure:स्पा पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,दो लड़के और चार लड़किया हिरासत में..
exposure:कानपुर में स्पा पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा इन दिनों खूब चल रहा है.
यहां पुलिस ने अर्बन स्पा मसाज पार्लर में देह व्यापार का खुलासा (exposure) किया है.
बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में कई दिनों से देह व्यापार चल रहा था.
कई थानों की पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की है.
इस दौरान दो लड़कों और चार लड़कियों को मौके से हिरासत में लिया गया.
पूरा मामला रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर का है. पुलिस जैसे ही स्पा सेंटर में पहुंची वहां भगदड़ मच गई.
पुलिस की टीम ने चारो ओर से स्पा को घेर रखा था इसलिए लड़के-लड़कियां भागने में कामयाब नहीं हो सके.
जिस्मफरोशी का अंडर ग्राउंड बंकर
पुलिस को देखते ही सब अपना चेहरा छिपाते हुए इधर-उधर छिपते नजर आए.
स्पा अंडर ग्राउंड फ्लोर में चलाया जा रहा था. छापेमार कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में
महिला पुलिस बल भी मौजूद रहीं. पुलिस को स्पा के कमरों से आपत्तिनजक सामग्री मिली है.
फिलहाल पुलिस अधिकारी पूरे मामले में पूछताछ कर देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है.
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
इससे पहले कर्नलगंज पुलिस ने आर्य नगर स्थित एक स्पा सेंटर में रेड मारी थी.
यहां से पुलिस ने मिजोरम की तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया था. बताया जाता है
कि कानपुर में देह व्यापार का काला धंधा काफी तेजी से अपने पैर पसार रहा है.
बावजूद इसके पुलिस अनजान बनी रहती है. बाजार और रिहाइशी इलाकों में
देह व्यापार का ये कारोबार समाज में जहर घोल रहा है. जरुरत है
ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की. यह तभी संभव है जब स्थानीय लोग भी पुलिस का सहयोग करें.
