Cctv camera:उत्तर प्रदेश के इस शहर में दिवाली पर ये खास मुहिम चलाएगी पुलिस, घर-घर करेगी सम्‍पर्क

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cctv camera:उत्तर प्रदेश के इस शहर में दिवाली पर ये खास मुहिम चलाएगी पुलिस, घर-घर करेगी सम्‍पर्क

cctv camera: इस दिवाली गोरखपुर पुलिस एक खास मुहिम चलाने जा रही है।

हर घर कैमरा की यह मुहिम एडीजी अखिल कुमार ने शुरू की है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके पहले शहर में 170 जगहों पर लोगों की मदद से कैमरे लगे हैं।

एडीजी अखिल कुमार ने आम लोगों से अपील किया कि इस दिवाली अपने घर कैमरा लगवा सुरक्षा गिफ्ट दें।

इससे घर तो सुरक्षित होगा ही साथ ही आसपास के लोग भी सुरक्षित होंगे।

एडीजी अखिल कुमार ने सभी बीट पुलिस अधिकारी, बीट उपनिरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है

कि वे संभ्रात लोगों से जाकर मिलें और इस अभियान के बारे में जानकारी दें।

लोगों को प्रेरित करें कि वह अपने घरों के आसपास कैमरे लगवाएं।

मुख्य मार्गों के अलावा मोहल्ले के अंदर के मुख्य रास्तों, गलियों

मोड़ आदि पर पड़ने वाले मकानों के स्वामियों से विशेष रूप से मिलकर कैमरे लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें।

महज पांच से दस हजार रुपये के खर्च में नागरिक कैमरा लगवा सकते हैं।

जो भी व्यक्ति अपने घर पर या फिर आसपास सीसीटीवी कैमरा लगवाएगा, वह ‘त्रिनेत्र मित्र’ से जाना जाएगा।

उन्हें पुलिस सत्यापन के बाद एक सर्टिफिकेट भी देगी। जल्द वेबसाइड भी बन जाएगी,

जिस पर कैमरा(cctv camera) लगवाने की जानकारी साझा कर सकते हैं

और फिर वहीं से सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...