Farmer:पीएम किसान की 12वीं क‍िस्‍त का इंतजार खत्‍म, इस तारीख को खाते में अब आएंगे 4 हजार रुपये

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Farmer:पीएम किसान की 12वीं क‍िस्‍त का इंतजार खत्‍म, इस तारीख को खाते में अब आएंगे 4 हजार रुपये

Farmer:अगर आप केंद्र सरकार की पीएम क‍िसान सम्‍मान निध‍ि योजना योजना के तहत लाभार्थी हैं

तो ये खबर आपको खुश कर देगी. केंद्र सरकार की इस महत्‍वाकांक्षी योजना की 12वीं क‍िस्‍त से

- Advertisement -
- Advertisement -

जुड़ी जानकारी सामने आ गई है. क‍िस्‍त की राश‍ि द‍िवाली से पहले क‍िसानों के खाते में आ जाएगी.

पीएम मोदी 17 अक्टूबर को पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में

आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान क‍िसानों के खाते में क‍िस्‍त जारी करेंगे.

31 मई को जारी हुई थी 11वीं क‍िस्‍त

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार 17 व 18 अक्टूबर को आयोज‍ित होने वाले

कृषि-स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन 2022 के दौरान पीएम मोदी

कुछ क‍िसानों (Farmer) से मुलाकात भी कर सकते हैं. इससे पहले सरकार की तरफ से

पीएम क‍िसान न‍िध‍ि की 11वीं क‍िस्‍त 31 मई को जारी की गई थी.

क‍िसानों की आमदनी बढ़ाने के मकसद से शुरू की गई योजनाओं में से यह सरकार की सबसे महत्‍वाकांक्षी योजना है.

ऐसे क‍िसानों (Farmer) को म‍िलेंगे 4000 रुपये!

सरकार की तरफ से यह पहले ही साफ कर द‍िया गया है क‍ि इस बार ई-केवाईसी नहीं कराने वालों को

12वीं क‍िस्‍त का पैसा नहीं भेजा जाएगा. यद‍ि आपने अभी तक भी अपना ई-केवाईसी कंप्‍लीट नहीं कराया है

तो जल्‍द से जल्‍द इसे करा लें. यद‍ि क‍िसी कारणवश आपको सरकार की तरफ से 31 मई 2022 को

जारी 2000 रुपये नहीं म‍िल पाएं हैं तो इस बार 17 अक्‍टूबर को आपके खाते में 4000 रुपये की रकम आएगी.

ई-केवाईसी और भौत‍िक सत्‍यापन

आपको बता दें सरकार को प‍िछले कुछ महीने से श‍िकायतें म‍िल रही थीं

क‍ि कुछ लोग गलत तरीके से योजना का फायदा उठा रहे हैं. इसके बाद सरकार की तरफ से ई-केवाईसी कराना

और भौत‍िक सत्‍यापन जरूरी कर द‍िया गया. इसके बाद राज्‍य सरकार के माध्‍यम से पात्र क‍िसानों का सत्‍यापन क‍िया

गया. सत्‍यापन में पात्र पाए गए लाभार्थ‍ियों को ही इस बार 2000 रुपये की क‍िस्‍त भेजी जाएगी.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...