tantra mantra के नाम पर ली ढाई साल के बच्चे की जान, भीड़ ने की आरोपित महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

tantra mantra के नाम पर ली ढाई साल के बच्चे की जान, भीड़ ने की आरोपित महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

tantra mantra:बिहार के दरभंगा में बीते दिनों एक ढाई साल के बच्चे की

तंत्र मंत्र (tantra mantra) के नाम पर बलि देने का मामला सामने आया था.

- Advertisement -
- Advertisement -

बच्चे का शव आरोपी महिला के घर से बरामद किया गया था.

जिसके बाद भीड़ ने आरोपित महिला को पोल में रस्सी से बांधकर और

उसे निर्वस्त्र करके जमकर पिटाई की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

महिला की पिटाई का वीडियो वायरल

दरअसल, यह मामला सकतपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर नारायणपुर के दरगाह टोला का है.

यहां पर श्याम चौपाल और गुलबीया देवी का ढाई साल का बेटा आयुष सोमवार से लापता था.

जिसका शव मंगलवार को बरामद किया गया. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

वहीं, शव के पास से तंत्र मंत्र (tantra mantra) से जुड़ी चीजें फैली हुई थी.

गुस्साई भीड़ ने आरोपित महिला को बिजली के खंभे से बांधकर और निर्वस्त्र करके उसकी जमकर पिटाई की.

जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पिटाई के बाद महिला बेहोश हो गई.

हालांकि उसके बाद भी भीड़ ने मृत बच्चे को महिला के ऊपर रख कर भी पिटाई की.

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर सकतपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को भीड़ के चंगुल से बचाया.

फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. जिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

5 लोगों के खिलाफ FIR

बता दें, कि बच्चे की हत्या के मामले में 5 लोगों पर FIR दर्ज की गई है.

वहीं, आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इसके अलावा घायल महिला का पति और उसके दो बच्चे गिरफ्तारी के डर से मौके से फरार हो गए हैं.

महिला की पिटाई के मामले में 42 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

साथ ही वीडियो के आधार पर लोगों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी

की जा रही है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...