UP Police: वृद्धजनों से मिलकर पुलिस ने जानी समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

UP Police: कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के तहत थाना अहिरौली बाजार की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में भ्रमण किया।

इस दौरान UP Police टीम ने वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों से घर-घर जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। पुलिस ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा समाधान का आश्वासन दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस अधिकारियों ने वृद्ध एवं दिव्यांग नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

अधिकारियों ने बताया कि कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करना है, ताकि समाज के हर वर्ग तक सुरक्षा और सहायता का भरोसा पहुंच सके।

स्थानीय लोगों ने UP Police का इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज के कमजोर वर्गों में सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related