राहुल गांधी के जन्मदिन पर बढ़नी में फल वितरण, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जश्न

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rahul Gandhi : सिद्धार्थनगर के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत बढ़नी तिराहा (विधानसभा शोहरतगढ़) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं, आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके संघर्षों और जनहित के मुद्दों पर किए जा रहे प्रयासों को देश के लिए महत्वपूर्ण बताया।

- Advertisement -
- Advertisement -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि वर्तमान समय में देश अनेक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

ऐसे दौर में राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे जनहित और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को मजबूती देने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशहित और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं तथा राहुल गांधी के विचारों और संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज उठाती रही है और भविष्य में भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

इस अवसर पर युवा अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष जिल्ले ग़ालिब, ब्लॉक अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, सोनू त्रिपाठी, शमीम सलमानी, उमर सलमानी, वारिश, पप्पू यादव, महावीर विश्वकर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने पहचान के लिए जारी की अपील

अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने...

तहसील परिसर में लगा जनसमस्याओं का दरबार, अधिकारियों ने सुनीं फरियादें

तहसील परिसर में लगा जनसमस्याओं का दरबार, अधिकारियों ने...

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों...