Road Accident : डीसीएम–कार की टक्कर में दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road Accident : डीसीएम–कार की टक्कर में दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर

Road Accident: उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में सोमवार भोर एक भीषण सड़क हादसे में दो पत्रकारों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद के पास हाईवे पर हुई, जहां एक डीसीएम और वैगनआर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान सामने से लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही वैगनआर कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सीट पर ही फंस गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से कार का दरवाजा तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए तत्काल जिला अस्पताल संतकबीर नगर पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने कुशीनगर जनपद के निवासी पत्रकार धनंजय पांडेय (35) और शंभू मिश्रा (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं रमन कुमार (42) और सुदेश मिश्रा (42) की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार चारों लोग हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होकर कुशीनगर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar International Airport से जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ान सेवाएं

Kushinagar International Airport से जल्द शुरू होंगी नियमित उड़ान...

Dead body: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Dead body: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक...

Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को वोटिंग, 4...