Yogi Government की नीतियों से यूपी बना निवेश का हब,15 लाख करोड़ निवेश का आंकड़ा
Yogi Government: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा है। राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, पारदर्शी प्रोत्साहन प्रणाली और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को उल्लेखनीय रूप से मजबूत किया है।
1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
राज्य सरकार ने 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य के तहत अब तक 33 से अधिक क्षेत्र-विशिष्ट नीतियां लागू की हैं। इन नीतियों के परिणामस्वरूप देश-विदेश के निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और उत्तर प्रदेश में 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित हुआ है।
वैश्विक कंपनियों व स्टार्टअप्स का बढ़ा रुझान
सैमसंग और माइक्रोसॉफ्ट जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्टार्टअप्स को भी प्रदेश में अनुकूल वातावरण मिल रहा है। इससे न केवल औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी तेजी से पैदा हो रहे हैं।
निवेश से विकास को गति
राज्य की तेजी से बढ़ती औद्योगिक गतिविधियाँ और निवेश प्रवाह उत्तर प्रदेश को एक मजबूत आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि आने वाले वर्षों में भी यह रुझान जारी रहेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकेगा।
