Inauguration: केंद्र व प्रदेश सरकार के कराए विकास कार्य ने देश व प्रदेश की तस्वीर बदल दी है:सांसद
Inauguration: देवरिया में केंद्रीय व पंचम वित्त योजना के तहत फाजिलनगर क्षेत्र पंचायत के विभिन्न गांवों में कराए गए 3.7 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद देवरिया व विधायक फाजिलनगर ने संयुक्त रूप से किया।
शनिवार को आयोजित इस लोकार्पण समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि शासन की नीति भेदभाव रहित विकास की है।
केंद्र व प्रदेश सरकार के कराए विकास कार्य ने देश व प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। मुद्दा विहीन विपक्ष समाज को बांटने का कार्य करते हुए लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है।
विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास भाजपा सरकार की नीति है। सरकार की योजनाएं धर्म व जाति पर नहीं बनती हैं।

देश की 140 करोड़ जनता के लिए योजनाएं बनाई जाती हैं। इनके क्रियान्वयन में भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला देवी ने कहा कि बीते समय में फाजिलनगर ब्लाक में अनेक परियोजनाएं संचालित हुई हैं।
जिसमें सभी 80 ग्राम सभाओं में एक समान कार्य हुआ है। प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामवृक्ष गिरी,
रमाशंकर कुशवाहा व भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह व अमलेश तिवारी, इंद्रजीत कुशवाहा, मनोज चौबे आदि ने भी संबोधित किया।
प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा खंड विकास अधिकारी रवि कुमार रंजन ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
संचालन कवि मनंजय तिवारी ने किया। इस दौरान प्रधान संघ के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, संजय चौरसिया, मधुबन सिंह, हरीलाल यादव, राजेश राय,
पूर्व प्रधान ब्रजेश पांडेय, मनीष चंद्र कौशिक, सत्येंद्र सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, अजय तिवारी, जिला प्रतिनिधि अमरेश सिंह, कुलदीप उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
