Choupal: प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं
Choupal: कुशीनगर के फाजिलनगर विकास खण्ड तमकुही के जोगिया हिच्छा राय ने तहसील आपके द्वारा के तहत ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई तथा मौके पर ही निस्तारण करने का आदेश दिया गया।
तहसीलदार तमकुहीराज चन्दन शर्मा के अध्यक्षता में रविवार को ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय पर दिन एक बजे से लगे इस चौपाल में सबसे ज्यादे मामले वृद्धा तथा विधवा पेंशनों का आया जिसे ग्राम सचिव को उसकी कमियां दूर कर पात्र लोगों को इस योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावे कई लोगों ने पात्र होने के बाद भी आवास नहीं मिलने का आरोप लगाया जिसपर बताया गया कि जिन लोगों का नाम सूची में है उनके लिए आवास भेजा गया है।
ग्रामीणों ने गांव के सार्वजानिक रास्ते का मामला उठाया तो लेखपाल ने बताया कि उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। तहसीलदार ने बताया कि गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान गांव के ही आसानी से हो जाय इसे निमित यह आयोजन किया गया है।
इसके अलावे आप अपने ग्राम सचिवालय से ही इंतखाप, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने सहित अन्य ऑनलाइन कार्य करा सकते है आगर इसने कोई समस्या आ रही है
तो मुझसे या खण्ड विकास अधिकारी से शिकायत करें इन कार्यों में शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई किया जाएगा। शासन का मंशा है कि लोगों का अधिकतम कार्य ग्राम सचिवालय से ही हो जाय जिससे उनको अन्यत्र नहीं जाना पड़े।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साहब अली, कानूनगो राणाप्रताप सिंह, लेखपाल शैलेश मिश्रा नितांत सिंह सहित अन्य विभागों के कर्मियों सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
