Divorce: विदेश से फोन पर ही महिला दिया तलाक,दो बच्चों की मां ने एसपी से शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार
Divorce: कुशीनगर की एक महिला से फोन पर पति द्वारा तीन तलाक देने का मामला सामने आया है।
दो बच्चों की मां ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अपने मायके में रहकर अपने दिन बिता रही है।
ससुरालियों द्वारा बच्चों को भी नहीं अपनाया जा रहा है। रामकोला पुलिस ने कहा कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को अलग रूप दिया जा रहा जो गलत है।
8 साल पहले हुआ था विवाह
जानकारी के मुताबिक रामकोला थानाक्षेत्र में अहिरौली गांव की रहने वाली हिना ने अपने पति द्वारा तीन तलाक देने की शिकायत की है।
पीड़िता का आरोप है कि चौरा खास थानाक्षेत्र के उस्मानपुर में मेरा मायके है।
मेरे पिता मुस्ताक अली ने लगभग 8 वर्ष पहले मेरा विवाह रामकोला थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में एजाज अली से मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से किया। कुछ दिन तो सब ठीक ठाक रहा।
मारपीट के बाद घर से निकाला
इसी बीच पति विदेश चले गए तो उनके परिजनों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ना शुरू हो गई। मुझे 7 वर्ष का एक बेटा और 5 वर्ष की एक बेटी भी है।
कुछ दिन पहले देवर ने भी बहुत मारा पीटा और ससुराल वालों ने मिलकर हमको घर से निकाल दिया
जिसके बाद मायके चली आई। इन दिनों मेरे पति विदेश से घर को आए हुए हैं।
जो एक दिन फोन पर तीन तलाक दे दिया। पति और ससुराल वाले उसे और दो मासूम बच्चों को भी रखने को तैयार नहीं है।
एसपी से की शिकायत
महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रामकोला थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला और उसके पति में मनमुटाव चल रहा पति विदेश से आया है।
अनावश्यक रूप से इसे महिला द्वारा तीन तलाक का आरोप लगाया जा रहा है।
