Aadhar Cord : आधार मुफ्त में अपडेट करने के लिए बचे हैं सिर्फ 1 दिन! तुरंत करें,वरना बाद में अब नहीं मिलेगा मौका
Aadhar Cord: अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड की जानकारी को मुफ्त में अपडेट नहीं किया है,
तो अब आपके पास केवल एकदिन का समय बचा है। आप आधार में अपना पता, नाम, या जन्मतिथि जैसी जानकारी को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से अपडेट कर सकते हैं।
लेकिन ऑनलाइन अपडेट करने के लिए चार्ज नहीं देना होगा लेकिन ऑफलाइन अपडेट करने पर फीस देनी होगी।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुताबिक 14 सितंबर 2024 तक आधार कार्ड में
जानकारी को मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। इसके बाद UIDAI इसके लिए चार्ज लेगा।
आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करना क्यों है जरूरी?
आधार कार्ड एक 12 अंकों का यूनीक पहचान नंबर होता है, जो बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय जानकारी पर आधारित होता है।
अगर आपने आधार कार्ड जारी होने के 10 साल बाद भी इसे अपडेट नहीं किया है,
तो आपको अपनी पहचान और पते के प्रमाण पत्र को नए सिरे से जमा करने की सलाह दी जाती है।
UIDAI ने यह कदम उठाया है ताकि नागरिकों की जानकारी को सुरक्षित और सही तरीके से अपडेट रखा जा सके।
ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने का तरीका:
आप अपने आधार कार्ड की जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जा सकते हैं।
वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें।
“My Aadhaar” विकल्प पर क्लिक करें और “Update Your Aadhaar” मेनू से चुनें।
“Update Aadhaar Details (Online)” पेज पर जाएं और “Document Update” पर क्लिक करें।
अपने UID नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करें और “Send OTP” पर क्लिक करें। आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा।
OTP दर्ज करने के बाद “Login” पर क्लिक करें।
उस जानकारी को चुनें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, आदि) और नई जानकारी सही तरीके से भरें।
सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें और “Submit” पर क्लिक करें।
आपको एक अपडेट अनुरोध नंबर (URN) प्राप्त होगा, जिसे आप अपने अपडेट की स्थिति को ट्रैक करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
ऑनलाइन अपडेट में बायोमेट्रिक जानकारी जैसे कि आइरिस स्कैन, फिंगरप्रिंट्स, और चेहरे की तस्वीरें अपडेट नहीं की जा सकती हैं।
इसके अलावा, जन्म तिथि और लिंग में बदलाव की सुविधा केवल एक बार दी जाती है।
ऑफलाइन जानकारी अपडेट करने का तरीका:
यदि आप अपनी जानकारी को ऑफलाइन अपडेट करना चाहते हैं, तो UIDAI की वेबसाइट से आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करें।
इसे भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जमा करें।
वहां आपकी बायोमेट्रिक जानकारी एकत्र की जाएगी, और आपको एक अपडेट
अनुरोध नंबर (URN) प्राप्त होगा, जिससे आप अपने अपडेट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
जल्द करें अपडेट:
14 सितंबर 2024 के बाद आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के लिए शुल्क देना होगा।
इसलिए, नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपनी जानकारी को अपडेट कर लें ताकि अनावश्यक जुर्माने से बचा जा सके।
UIDAI द्वारा जारी की गई इस समय सीमा का लाभ उठाकर, आप अपने आधार कार्ड को सही और अद्यतित बनाए रख सकते हैं।
