PM Kisan Nidhi :सर्वर डाउन के चलते 2.20 लाख किसानों के खाते में अभी नहीं पहुंची पीएम सम्मान निधि, और जानें…
PM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से एक साथ 9.26 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) की 17 वीं किस्त की धनराशि 20 हजार करोड़ रुपये जारी की है।
एक साथ देशभर के किसानों के खाते में निधि का पैसा जारी किए जाने से सर्वर फेल हो गया, जिससे किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंच सका।
किसान अपनी निधि का पैसा का पता लगाने के लिए उपनिदेशक कृषि के कार्यालय में चक्कर काटते रहे। मंगलवार को प्रधानमंत्री के हाथों किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने के बाद किसान अपने पैसे का पता लगाने में जुटे रहे।
खाते में पैसा न आने के कारण काफी संख्या में किसान उपनिदेशक कृषि के कार्यालय पहुंच गए। लेकिन सर्वर न चलने के कारण उन्हें निधि से मिलने वाली किस्त का पता नहीं चल सका।
अधिक लोड होने के कारण नहीं चल रहा सर्वर
पटल सहायक ने किसानों को बताया कि सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण वह चल नहीं पा रहा है,
जिससे किसानों को जानकारी नहीं मिल पाएगी। यही हाल कई जनपदों की रही। जनपद में 2.20 लाख किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि जारी की जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त दो से तीन दिन के भीतर किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। किसान परेशान न हों। जिन किसानों ने आधार सीडिंग करा रखा है, उनकी किस्त हर हाल में आएगी।
अतींद्र सिंह, उपनिदेशक कृषि
