kcc loan: किसानों को अब 3 प्रतिशत की दर से मिलेगा सस्ता लोन, ऐसे उठाएं लाभ
Kcc loan:किसानों को सस्ती दर पर लोन मिल सके, इसके लिए
राज्य सरकार की ओर से कृषि विभाग को करोड़ों रुपए की राशि भी जारी की गई है।
हाल ही में हुई बैठक के दौरान नाबार्ड के उप महाप्रबंधक को वित्तीय वर्ष 2023-24 में किसानों को
kcc loan पर एक प्रतिशत ब्याज सब्सिडी (subsidy) का लाभ देने के लिए
कृषि विभाग द्वारा 10 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है।
इस दौरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किया गया है। इसके
बाद अब किसानों के लिए कृषि ऋण लेना आसान हो गया है।
किन किसानों को मिलेगा ब्याज सब्सिडी का लाभ
उपरोक्त एक प्रतिशत ब्याज सब्सिडी का लाभ बिहार के किसान ले सकते हैं।
इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के
किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को यह सुविधा उपलब्ध कराई है।
अब किसानों को ब्याज पर एक प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी जिससे अब किसानों को
अब 4 प्रतिशत की जगह 3 प्रतिशत पर ही ऋण उपलब्ध हो जाएगा।
यह भी पढ़े :PM Kisan: खुशखबरी! इस तारीख को आएगी 15वीं किस्त; चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट
इससे किसानों को अब पहले की अपेक्षा एक प्रतिशत कम ब्याज चुकाना पड़ेगा।
इस योजना का लाभ प्रदेश के लाखों किसानों को मिल सकेगा।
कौन-कौन से बैंक देते हैं केसीसी लोन
किसान किसी भी सहकारी बैंक के जरिये kcc loan ले सकते हैं।
भारत में जो बैंक केसीसी की सुविधा उपलब्ध कराते हैं उन प्रमुख बैंकों नाम इस प्रकार से हैं
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
को-ऑपरेटिव बैंक
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ इंडिया
केसीसी से कितना मिल सकता है ऋण
किसान क्रेडिट कार्ड पर किसान अधिकतम 3 लाख रुपए का ऋण ले सकते हैं।
प्रथम बार में बैंक की ओर से किसान को 50,000 रुपए का लोन दिया जाता है।
यदि किसान समय पर लोन चुका देते हैं तो उन्हें बाद में अधिक राशि का लोन स्वीकृत किया जाता है।
हालांकि बैंक इस संबंध में ग्राहक की पुरानी बैंक डिटेल और रिकार्ड चेक करते हैं
जिसमें यदि आपका ऋण बकाया नहीं होता है तो बैंक तुरंत ऋण स्वीकृत करते हैं।
वहीं आपका पिछला बैंक रिकार्ड सही नहीं है तो बैंक आपको ऋण देने में आनाकानी कर सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड की वैधता अवधि पांच वर्ष निर्धारित की गई है।
इसे तीन और सालों के लिए बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है।
ऐसे में आप केसीसी (KCC) का लाभ आठ साल तक बिना किसी परेशानी के बैंक से ऋण लेने के लिए कर सकते हैं।
किसान केसीसी ऋण लेने के लिए कैसे करें आवेदन
किसान केसीसी ऋण के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो कर सकते हैं
सबसे पहले जिस बैंक से आपने केसीसी बनवाया है, उसकी शाखा पर जाएं।
इसके बाद यहां से कृषि ऋण का फॉर्म प्राप्त करें।
अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां सही से भरें। इसके
साथ ही बैंक द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करें।
अब इस पूर्ण भरे हुए फॉर्म को बैंक में ही संबंधित अधिकारी के पास जमा करा दें।
इसके बाद बैंक आपके फॉर्म व दस्तावेजों की जांच करेगा। दस्तावेज
सत्यापन के बाद बैंक द्वारा आपको लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा।
कृषि ऋण की राशि आपके खाते में जमा कर दी जाएगी। इसके
बाद आप अपनी आवश्यकतानुसार इस राशि का उपयोग कर सकेंगे।
