job insurance benefits का गठजोड़, जॉब जाने के बाद मिलेगा पैसा, कैसे-क्या जानें सबकुछ
Job insurance benefits:जब आप नौकरी कर रहे होते हैं
तो आपके पास इंश्योरेंस की सुरक्षा होती है. किसी अनहोनी के समय में आपके पास
बैकअप तैयार होता है. कई बार लोग केवल कॉरपोरेट इंश्योंरेस के भरोसे ही रहते हैं
और अलग से कोई बीमा नहीं कराते. लेकिन किसी नौकरी अगर चली जाए तो
यह इंश्योरेंस मिलना बंद हो जाता है. अब उस शख्स को खुद के बल पर ही मेडिकल वगैरह का खर्च उठाना होता है.
job insurance benefits
मान लें कि व्यक्ति ने अलग से भी एक बीमा लिया हुआ है तब भी नौकरी जाने पर
उसे पैसा उसी सूरत में मिलेगा जब वह अस्पताल में भर्ती हो.
यह भी पढ़ें :in farmers insurance: तालाब, ट्रैक्टर, मवेशियों पर भी फसल बीमा का लाभ,ये तोहफा देने की तैयारी में सरकार
यह उतनी ही रकम होगी जितना अस्पताल का बिल है. ऐसे में हाथ में नकद पैसा तब भी नहीं आएगा.
job insurance benefits
घर चलाने के लिए आपको या तो सेविंग्स का इस्तेमाल करना
होगा या फिर आपको कर्ज लेना होगा. ऐसी स्थिति कई लोगों के साथ कोविड-19 के चरम के दौरान बनी थी.
जब उनकी नौकरियां चली गईं और छंटनी के कारण लंबे समय तक जॉब न मिलने से सेविंग्स भी खत्म हो गई.
जॉब का इंश्योरेंस
विदेशों में कई कंपनियां जॉब इंश्योरेंस की सुविधा देती हैं. अगर
पॉलिसी में लिखे कारणों में से किसी एक वजह से भी पॉलिसीधारक की नौकरी जाती है
तो उसे आर्थिक मदद दी जाएगी. हर कंपनी की इस इंश्योरेंस को लेकर अपनी-अपनी शर्तें होती हैं.
भारत में यह पॉलिसी अलग से फिलहाल नहीं दी जाती है. आप किसी अन्य पॉलिसी के साथ
इसे राइडर की तरह ऐड करा सकते हैं. राइडर का मतलब यहां अतिरक्त लाभ है.
आप टर्म या किसी अन्य इंश्योरेंस पॉलिसी में इसे जोड़ कर ले सकते हैं.
जॉबश्योरेंस
जॉबश्योरेंस नाम की एक वेबसाइट यही काम करती है. यहां आपको नौकरी जाने की सूरत में
बीमा उपलब्ध कराया जाता है. वेबसाइट पर जाकर आप प्रीमियम के
हिसाब जॉब इंश्योरेंस की रकम तय कर सकते हैं. इसमें आपको 3 महीने का वेतन कवर दिया जाता है.
साथ ही नई नौकरी ढूंढने में भी मदद की जाती है. पूर्णकालिक-अंशकालिक कर्मचारी,
फ्रीलांसर, भारत में कार्यरत हो और कंपनी व क्रेडिट रेटिंग संबंधी जरूरतों को पूरा करें.
