Respi-free:बिना तेल इस तरह से बनाएं राजमा मसाला, स्वाद में कहीं से भी नहीं लगेगा फीका 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Respi-free:बिना तेल इस तरह से बनाएं राजमा मसाला, स्वाद में कहीं से भी नहीं लगेगा फीका

Respi-free: कढ़ी- चावल, छोले- चावल, राजमा-चावल ये कुछ ऐसे कॉम्बिनेशन्स हैं,

जो उत्तर भारतीय खानपान का खास हिस्सा हैं और लोगों के पसंदीदा भी।

- Advertisement -
- Advertisement -

लंच के लिए ये बेहद बेहतरीन ऑप्शन हैं। जिनकी थोड़ी सी मात्रा ही पेट भरने के लिए

काफी होती है खासतौर से राजमा। पोटैशियम, मैग्‍नीशिम, फाइबर,

फोलिए एसिड, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है राजमा।

वेजिटेरियन्स के लिए ये प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है। राजमा में

कई तरह के एंटीऑक्‍सीडेंट्स भी होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

respi-free

डायबिटीज, ब्‍लड प्रेशर, और कब्ज से जूझ रहे मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

बाहर से राजमा ऑर्डर करने पर उसके ऊपर अलग से ही तेल तैरता हुआ दिखाई देता है।

जिसे खाने से राजमे के फायदे तो बॉडी को मिलेंगेे ही साथ ही एक्स्ट्रा ऑयल, मसाले और नमक भी।

जो मोटापे के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा सकते हैं, तो आज हम जानेंगे

बिना तेल राजमा बनाने की रेसिपी। जो कहीं से भी इसके स्वाद को फीका नहीं करती।

बिना तेल राजमा बनाने की रेसिपी

सामग्री- 150 ग्राम उबला राजमा, 2 टमाटर, 1 बड़ा प्याज, 1 हरी मिर्च, 6-7 कलियां लहसुन की,

1 टुकड़ा अदरक का, 1 टेबलस्पून कटी हुई धनिया पत्ती, 1 टीस्पून कसूरी मेथी, 1 टेबलस्पून धनिया के बीज,

1 टेबलस्पून जीरा, 2 साबुत लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार

respi-free बनाने की विधि

– सबसे पहले एक पैन में पानी गैस पर गरम होने के लिए रख दें। इसमें टमाटर, प्याज, अदरक को डालकर

पांच मिनट उबाल लें और फिर छानकर बाहर निकालें। हल्का ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें।

– एक पैन में धनिया के बीज, जीरा और साबुत लाल मिर्च को

धीमी आंच पर बिना तेल डाले भून लें और उसे भी पीस लें।

– अब जिस पैन में राजमा बनाना है उसे गर्म होने के लिए रख दें। जैसे ही ये गरम हो जाए

इसमें टमाटर वाला पेस्ट डालें।इसके साथ ही इसमें भूने मसालों का पाउडर अपने स्वाद के अनुसार डालें।

– नमक, हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर पकाएं।

– अब बारी है इसमें उबला हुआ राजमा मिक्स करने की। हल्का भूनने के बाद पानी डालें।

– फिर इसमें कसूरी मेथी डालकर राजमा को गाढ़ा होने तक थोड़ा और पका लें।

– ऊपर से हरी धनिया की पत्तियां डालें। जीरा राइस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related