Electricity:विद्युत विभाग ने दुर्गा पूजा पांडाल संचालकों को दी चेतावनी
Electricity:जनपद कुशीनगर के खड्डा विद्युत विभाग ने दुर्गा पूजा पंडाल सजाने वालों को
विद्युत से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 10 बिंदुओं से अवगत कराते हुए
चेतावनी देकर अपने कर्तव्यों से इति श्री कर सारी जिम्मेदारी पंडाल आयोजकों सहित संबंधित थाने को सौंप दी है ।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए 33/11 केवी विद्युत उपगृह खड्डा के जे ई प्रभात दुबे ने बताया कि
पंडाल आयोजकों द्वारा पूजा पंडाल की स्थापना क एच टी,एलटी लाइन के तारों के नीचे ना करें
साथ ही विद्युत पोल के सटे पंडाल न सजावे, पंडाल में वायरिंग और सजावट का कार्य
अनुभव एवं लाइसेंस प्राप्त ठेकेदार से ही करावे, पंडाल में विद्युत सुरक्षा के लिए
यह भी पढ़ें :Electricity:विभाग देने जा रहा राहत- जारी हो गए आदेश, इनको मिलेगा पूरा लाभ
केबल आई एस आई मार्क तार का उपयोग करें फ्यूज और एमसीबी लगावे,पंडाल में अर्थिंग का प्रयोग अवश्य करें
विद्युत तार कहीं भी खुला ना छोड़े, अच्छी क्वालिटी का टेप का प्रयोग करें,
कोई भी केवल पंडाल में लगे पाइप से न बांधे, हैलोजन लाइट पंडाल में न लगाएं ,
एलईडी बल्ब का प्रयोग करें, साथ ही विद्युत तार से कटिया का प्रयोग ना करें,
उसी के साथ थाना अध्यक्ष खड्डा को पत्र भेज कर जहां-जहां अनिमियता प्रकाश में आई है
उन पंडालो पर चौकसी बरतने के साथ आयोजक मंडल को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंप दी है।
