love affairs:जीजा के लिए बागी हुई साली, सगाई से एक दिन पहले कर दिया ‘खेल’,पत्नी ने साथ रहने के लिए रखी अजीब शर्त

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love affairs:जीजा के लिए बागी हुई साली, सगाई से एक दिन पहले कर दिया ‘खेल’,पत्नी ने साथ रहने के लिए रखी अजीब शर्त

love affairs:यूपी के बदायूं से प्रेम-प्रसंग के मामले ने तीन जिंदगियों को दांव पर लगा दिया है।

यहां जीजा के प्यार में साली पगलाई थी। इसकी जानकारी युवती की बहन को भी नहीं थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

युवती की शादी तय हो गई थी, लेकिन वह अपने जीजा के साथ रहना चाहती थी।

जीजा के साथ रहने के लिए युवती ने परिवार वालों से भी बगावत कर डाली

और सगाई से एक दिन पहले जीजा के साथ फरार हो गई। युवती की

शादीशुदा बहन ने अपने पति के साथ रहने के लिए अजीब शर्त रख दी।

उधर बेटी को भगा ले जाने को लेकर नाराज ससुर ने अपने ही दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को साली के साथ love affairs चल रही था।

साली भी अपने जीजा के प्यार में पागल थी। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे।

हालांकि इसकी जानकारी किसी को भी नहीं थी। युवती के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी थी।

यह भी पढ़ें :love affairs: साली ने बनाया पेट दर्द का बहाना, जीजा ने किया दवा दिलाने का ड्रामा

सगाई से एक दिन पहले ही युवती घर वालों के खिलाफ जाकर जीजा के साथ भाग निकली।

इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस में दामाद के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी।

पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी। दोनों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई।

यहां पर युवती की शादीशुदा बहन भी पहुंच गई। उसने अपने पति के साथ रहने के लिए

पुलिस के सामने अजीब शर्त रख दी। महिला का कहना था कि उसका पति उसकी बहन को लेकर भागा है।

वह अगर उसकी बहन के साथ रहना चाहता है तो शौक से रहे लेकिन

उसे अपने पति की प्रॉपर्टी चाहिए। इधर साली भी अपने जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

काफी समय से चल रहा था जीजा-साली का प्रेम-प्रसंग

उघैती थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक में हुई थी।

युवक का अपनी ही साली पर दिल आ गई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

इधर लड़की के घर वालों ने युवती शादी तय कर दी थी। पांच मई को उसकी सगाई थी।

सगाई से एक दिन पहले साली जीजा के साथ भाग निकली तो परिवार में हड़कंप मच गया।

इसकी जानकारी होने पर ससुर ने अपने ही दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

दोनों को लेकर कोतवाली में पंचायत हुई। इस दौरान लड़के और लड़की पक्ष के लोग पहुंचे थे।

युवक की पत्नी ने पति के साथ रहने के लिए पुलिस के सामने शर्त रख दी।

उसका कहना था कि पति अपनी संपत्ति उसके नाम कर दे, फिर चाहे इसके बाद ही उसके साथ रहेगी।

पुलिस ने साली से पूछा तो उसने जीजा के साथ ही रहने की जिद की।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related