Fire:अवैध फैक्ट्री में लगी भीषण आग, केमिकल ड्रम फटने से धमका,चार झुलसे

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Fire:अवैध फैक्ट्री में लगी भीषण आग, केमिकल ड्रम फटने से धमका,चार झुलसे

Fire:आगरा में अवैध केमिकल गोदाम में शनिवार को लगी आग से इलाके में दहशत फैल गई।

केमिकल के ड्रम धमाकों के साथ फटे। इससे पूरा इलाका दहल गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

धुएं का गुबार ऐसा था कि आसमान काला हो गया। सुबह से रात तक दमकलकर्मी आग को शांत करने में जुटे रहे।

इस दौरान कई बार आग भड़की। अफरा-तफरी मची। लपटों ने सामने स्थित दो अन्य गोदामों को चपेट में लिया।

ये घटना सुबह करीब 11 बजे की है। सदर भट्ठी चौराहे पर 10 फीट की गली में स्थित मकानों में

व्यावसायिक काम होता है। किसी में सोल का गोदाम है तो किसी में केमिकल का गोदाम चल रहा है।

चार महीने पहले शंकर भाई ने मनोज कुमार से दो मंजिला भवन किराए पर लिया था।

ममता सेल्स के नाम से इसमें केमिकल का गोदाम खोला। यह केमिकल जूते चिपकाने के

काम आता है। इसके बराबर में सपना एंटरप्राइजेज के नाम से

सोल का गोदाम है। इसमें भी ऊपरी मंजिल पर केमिकल का भंडारण था।

यह भी पढ़ें :Fire:अज्ञात कारणों से लगी आग,मछली भूंजा समेत पांच दुकान जल कर राख

एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा ने बताया कि हादसा शंकर के गोदाम में हुआ।

उस समय कर्मचारी भी मौजूद थे। अचानक आग लगी और 20 लीटर का एक ड्रम फट गया।

फर्श पर केमिकल फैल गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

गोदाम में फायर एक्सटिंग्विशर लगे थे। कर्मचारियों ने उनसे आग बुझाने का प्रयास किया।

वहीं सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह, एफएसओ सोमदत्त सोनकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

एक-एक करके आधा दर्जन से अधिक दमकलें मौके पर बुला ली गईं।

दमकलकर्मियों के पहुंचने तक आग भीषण हो चुकी थी। आस-पास के गोदामों को आग की

चपेट में न आए इस आशंका के चलते कई गोदाम आनन-फानन में खाली कराए गए।

बिल्डिंग हो गई जर्जर

जिस गोदाम में आग लगी वह दो मंजिला भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है।

एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा ने बताया कि भवन के पास लोगों को जाने से रोक दिया गया है।

जरूरत पड़ने पर इस इमारत को ढहाया जा सकता है। इमारत की दीवारों में दरारें आ गईं हैं।

आग की गर्मी से लिंटर भी जर्जर हो गया है। यह इमारत किसी भी समय गिर सकती है।

दर्ज कराया जाएगा मुकदमा

घनी आबादी क्षेत्र में केमिकल गोदाम बिना अनुमति खेाला गया था।

इसकी जानकारी दमकल अधिकारियों को नहीं थी। घनी आबादी क्षेत्र में इस तरह केमिकल गोदाम नहीं चल सकते हैं।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि इस मामले में गोदाम संचालक और

गोदाम मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। भवन मालिक को भी चाहिए

कि किराए पर देने से पहले यह जांच ले कि उसे किस प्रयोग के लिए लिया जा रहा है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...