Police raid :अपने ही घर में मकान मालिकन करवा रही थी गंदा काम, कमरे का नजारा देख पुलिस भी हैरान, आठ गिरफ्तार
Police raid : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के एक घर में मकान मालकिन गंदा काम करवा रही थी।
इसकी भनक लगते ही पुलिस की टीमें छापा मारने के लिए पहुंच गई।
एसडीएम सदर और सीओ मंडी के नेतृत्व में पुलिस व एएचटीयू की टीम ने छापेमारी की।
पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर वह भी दंग रह गई।
पुलिस को देखते ही कमरे के अंदर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।
हालांकि पुलिस ने सभी लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उस मकान मालकिन को भी धर दबोचा है
जो अपने ही घर में सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
मकान से पुलिस ने तीन मोबाइल और 3200 रुपये भी बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें :Police raid :सेक्स रैकेट का खुलासा कर 15 युवतियों और 10 युवकों को भेजा जेल
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर का है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि
शुक्रवार को सूचना मिली थी कि अलमासपुर स्थित बर्फखाने वाली गली में
एक मकान में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। एसडीएम सदर परमानंद झा,
सीओ मंडी हेमन्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस व एएचटीयू प्रभारी डीएम सिंधू ने मकान पर छापेमारी की।
मकान से छापेमारी के दौरान चार महिलाएं व चार पुरुष पकड़े गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं में मकान मालकिन भी शामिल है।
वही देह व्यापार का धंधा चला रही थी। पुलिस पकड़ी गई चारों महिलाओं समेत सभी आरोपियों को लेकर
थाने पर आ गई। उन्होंने बताया कि पकड़ी महिलाओं और अंकित निवासी शेरनगर,
धर्मेन्द निवासी रहमतपुर थाना भोपा, रमन निवासी विलासपुर व दीवाकर निवासी
खतौली के खिलाफ थाने पर अनैतिक देह व्यापार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
