trick:परेशान पत्नी ने निकाल ली तरकीब, लगाया ऐसा दिमाग कि पति भी सुधरने को तैयार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

trick:परेशान पत्नी ने निकाल ली तरकीब, लगाया ऐसा दिमाग कि पति भी सुधरने को तैयार

trick :पटना में एक लड़की अपने पति से परेशान है। 20 साल की युवती का कहना है कि उसका पति दूसरी महिला

को पसंद करता है। इस कारण वह खयाल भी नहीं रखता। शादीशुदा होने के बाद दूसरी महिला से संबंध रखने का

विरोध किया तो मारपीट करता है। इसी बात से तंग आकर उसने सबक सिखाने की सोची। राजधानी से सटे मसौढ़ी

- Advertisement -
- Advertisement -
थाने के एक गांव में पति की प्रताड़ना से आजिज 20 वर्षीया विवाहिता शादी के बाद से ही अपने मायके में रहने को विवश

है। उसने पति को सुधारने की तरकीब निकाली। रविवार को परेशान होकर थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से लिखित

शिकायत की। पुलिस के सामने सारी पोल-पट्टी खोल दी। उधर, पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।

दोनों पक्षों के बीच समझौता को लेकर घंटों बातचीत चली। अब पति सुधरने के लिए तैयार हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहारशरीफ (नालंदा) निवासी लड़की का विवाह मसौढ़ी थाना के एक गांव के रहने वाले

युवक के साथ दो साल पूर्व हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करने

लगा। विवाद दूसरी महिला के साथ संबंध होने को लेकर बढ़ा। इस कारण लड़की अपने मायके चली गई। इस बीच

उसने एक पुत्री को जन्म दिया। पत्नी का आरोप है कि पति की अनदेखी के कारण एक महीने के अंदर बेटी की मौत हो

गई। लड़की का कहना है कि जब कभी वह अपनी ससुराल जाती है तब पति उसके साथ मारपीट करता है। पति अब

अपनी पत्नी को साथ रखना भी नहीं चाहता। आरोप यह भी है कि पति का अवैध संबंध भी है। इधर, पुलिस ने दिए गए

आवेदन के आलोक में आरोपित को हिरासत में ले लिया गया। बताया जाता है

कि थाने में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया। अब पति को अपनी गलती का ऐहसास है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...