Cm yogi :पीएम मोदी की 3 बड़ी घोषणाओं पर सीएम योगी ने जताया हर्ष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों के
साथ मुलाकात में पीएम नरेंद्र मोदी की तीन बड़ी घोषणाओं पर हर्ष जताया है।
Cm yogi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों के
साथ मुलाकात में पीएम नरेंद्र मोदी की तीन बड़ी घोषणाओं पर हर्ष जताया है।
पीएम मोदी ने 23 अगस्त को हर साल नेशनल स्पेस डे मनाने, चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा,
उसे शिव-शक्ति पॉइंट और चांद पर चंद्रयान-2 के पद चिह्नों वाले पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ रखने की घोषणा की।
Cm yogi ने सोशल मीडिया पर तीन पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया
और नकी घोषणाओं को विश्व कल्याण के प्रति नए भारत का संकल्प करार दिया।
यह भी पढ़ें : Cm yogi Adityanath : UP के गांवों को लेकर सीएम योगी का महत्वपूर्ण आदेश, ग्रामीणों को होगा ये फायदा
नेशनल स्पेस डे की घोषणा पर CM yogi ने कहा कि इस निर्णय से देश में अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति
एक रचनात्मक व प्रेरक वातावरण निर्मित होगा। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर
चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उस प्वाइंट का ‘तिरंगा’ नामकरण कर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विफलता से कभी भी न हारने का संदेश देश वासियों को दिया है
दृढ़ इच्छाशक्ति, जिजीविषा एवं सतत प्रयत्न का प्रतीक यह
‘तिरंगा’ प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा। जय हिंद!
