Big accident: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Big accident: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत

big accident: उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 35 यात्रियों को लेकर जा रही बस गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हुए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस हादसे की खबर मिलने के बाद राज्य के

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है और घायलों के लिए जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की है।

इस big accident के बाद राज्य के सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भगवान दिवंगत आत्माओं को

शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। धामी ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव

कार्य गुणवत्तापूर्ण चलाने और घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये हैं।

इस हादसे के बाद उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी बचाव अभियान

की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद हैं। डीडीएमओ पेटवाल ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए

नौ एंबुलेंस को सेवा में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर

घायलों को उच्च केंद्रों पर भेजने के लिए उन्होंने एक हेलीकॉप्टर भी तैयार रखा है।

गुजरात के रहने वाले थे श्रद्धालू

उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास गंगोत्री से गुजरात के श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही

एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार सात लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 27 अन्य घायल हो गए हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को एंबुलेंस के जरिए

अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे के बाद दिल्ली में मौजूद सीएम ने श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related