Paytm की इस रिपोर्ट से निवेशक हुए गदगद, आज 4% चढ़ा भाव
Paytm: पेटीएम के निवेशकों के लिए जुलाई का महीना शानदार रहा था। कंपनी के शेयरों शुक्रवार को 4 प्रतिशत की
तेजी देखने को मिली है। यह तेजी जुलाई के मंथली यूजर्स की नई रिपोर्ट आने के बाद देखने को मिली है।
शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि जुलाई के महीने में
मंथली यूजर्स सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 9.3 करोड़ हो गए हैं।
पेटीएम (Paytm) ने शुक्रवार को कहा कि हमारा लोन बिजनेस में लगातार तेजी देखने को मिली है।
जुलाई के महीने में 46 प्रतिशत (साल-दर-साल) की ग्रोथ के साथ 43 लाख लोगों को लोन दिया गया।
कंपनी ने बताया है कि अभी उनके साथ 9 लेंडिंग पार्टनर्स हैं। वित्त
वर्ष 2023-24 में 3 से 4 पार्टनर्स को ऑन-बोर्ड लाने का प्रयास किया जा रहा है।
शुक्रवार को पेटीएम (Paytm) के शेयर 3.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 795.45 रुपये के लेवल पर पहुंचकर
बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने के दौरान पेटीएम के शेयरों की कीमतों में 42 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है।
हालांकि, कंपनी के पोजीशनल निवेशकों के लिए पिछला 1 महीना
काफी खराब रहा है। इस दौरान यह स्टॉक 6 प्रतिशत से अधिक टूट गया था।
