lovers: शादी के आठ साल बाद ननद के बेटे पर आया महिला का दिल, पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग हुई फरार, फिर…
lovers: यूपी के अमरोहा में शादी के आठ साल बाद विवाहिता का दिल ननद के बेटे पर आ गया।
तीन बच्चों को छोड़कर वह प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस का दबाव बढ़ने पर प्रेमी (lovers) युगल कोतवाली पहुंचा।
जानकारी पर वहां पहुंचे पति व बच्चों ने घर चलने की गुहार लगाई लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा।
विवाहिता को आखिर में पुलिस ने प्रेमी संग भेज दिया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने
आठ साल पहले अपनी बेटी की शादी क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाले
युवक के साथ की थी। इस बीच विवाहिता ने एक बेटे व दो बेटियों को भी जन्म दिया।
बताया जा रहा कि विवाहिता का क्षेत्र के ही दूसरे गांव में रहने वाली अपनी ननद के उम्र में आठ साल छोटे बेटे के साथ
इश्क परवान चढ़ गया। दोनों एक-दूसरे फिदा हो गए और बाकी जिंदगी साथ गुजारने का फैसला कर लिया।
तीन दिन पहले विवाहिता बच्चों को छोड़कर प्रेमी (lovers) संग फरार हो गई।
भनक लगने पर गुरुवार को पत्नी को तलाश करते हुए जब युवक बहन के घर पहुंचा तो भांजे के साथ ही रहने की
जिद पर अड़ी विवाहिता ने डायल 112 पुलिस टीम बुला ली। मामला कोतवाली तक जा पहुंचा।
परिजनों व रिश्तेदारों ने काफी समझाया लेकिन विवाहिता प्रेमी (lovers) को छोड़ ससुराल जाने के लिए
राजी नहीं हुई। आखिर में पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।
