the bride: निकाह के लिए इंतजार करती रही दुल्हन, प्रेमी दूसरी युवती को लेकर भागा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

the bride: निकाह के लिए इंतजार करती रही दुल्हन, प्रेमी दूसरी युवती को लेकर भागा

the bride: यूपी के बरेली जिले में एक युवक ने अपने गांव की ही युवती से शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

युवती के परिजनों ने युवक से उसकी मंगनी कर दी। बाद में युवक ने उससे शादी से इंकार कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जिसमें उनका निकाह करने की बात तय हो गई।

गुरुवार को वह प्रेमी से निकाह के लिए उसका इंतजार करती रही। लेकिन वह दूसरी युवती को लेकर फरार हो गया।

घटना की तहरीर युवती के पिता की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है।

एक वर्ष पूर्व उसने गांव में ही रहने वाली एक युवती को अपने प्रेमजल में फंसा लिया।

उसने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया। नौ माह पूर्व युवती अपने परिजनों के साथ

मथुरा में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए गई तो उसका प्रेमी भी वहां मजदूरी करने के लिए पहुंच गया।

आरोप था कि उसने वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां उनके प्रेम प्रसंग की जानकारी युवती के परिजनों को हुई

तो युवक ने वहां उससे मंगनी की रस्म अदा कर ली। वहां से वापस आने पर उसने युवती के पिता से

अपना मकान बनवाने के नाम पर एक लाख रुपए भी ऐंठ लिए।

बाद में वह उसने उससे शादी करने से मना कर दिया। परेशान युवती ने उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

बुधवार को दोनों पक्षों में पंचायत हुई। गुरुवार को उन दोनों का निकाह करने की बात तय हुई।

गुरुवार को उन दोनों का निकाह होना था। युवती अपने प्रेमी का इंतजार करती रही।

इसी बीच उसे पता चला कि उसका प्रेमी जनपद पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली

एक युवती को अपने साथ लेकर चला गया है। जिसके बाद उसका रो-रो कर बुरा हाल है।

इससे परेशान युवती के पिता ने उसके प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related