SBI ने करोड़ों ग्राहकों को सुना दी बुरी खबर, कल से हो रहा बड़ा बदलाव, क्या करें अब?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

SBI ने करोड़ों ग्राहकों को सुना दी बुरी खबर, कल से हो रहा बड़ा बदलाव, क्या करें अब?

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है. बैंक कल से यानी 15 जुलाई से एक खास बदलाव करने जा रहा है, जिसका असर सीधे बैंक ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा. अगर आपने भी लोन ले रखा है तो आपकी ईएमआई (SBI EMI) बढ़ जाएगी. बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट में इस बारे में जानकारी दी है.

0.05 फीसदी का होगा इजाफा

आपको बता दें बैंक ने एमसीएलआर की दरों में इजाफा कर दिया है. शुक्रवार को बैंक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, MCLR (Marginal Cost Of Funds Based Lending Rate) की दरों में 0.05 फीसदी का इजाफा हो गया है. बैंक के इस फैसले से लोन की ब्याज दरों में भी इजाफा हो जाएगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

15 जुलाई से होंगी लागू

बैंक ने बताया है कि नई दरें 15 जुलाई से लागू हो गई हैं. बैंक ने बताया है कि इस समय ओवरनाइट MCLR पर 8 फीसदी का रेट है. वहीं, एक महीने में इसका रेट 8.15 फीसदी है. इसके अलावा 3 महीने का रेट 8.15 फीसदी है.

2 और 3 साल की कितनी है ब्याज दर

बैंक ने बताया है कि 6 महीने का रेट 8.45 फीसदी और एक साल का रेट 8.55 फीसदी है. वहीं, 2 साल का रेट 8.65 फीसदी और 3 साल के एमसीएल का रेट 8.75 फीसदी है.

क्या होता है MCLR?

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (Marginal Cost of Lending Rates) यानी MCLR एक मिनिमम ब्याज है, जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन ऑफर करते हैं. रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने MCLR को साल 2016 में पेश किया था. MCLR रेट बैंकों की ओर से निर्धारित किया जाता है. बैंकों के लिए हर महीने अपना ओवरनाइट, एक महीने, तीन महीने, छह महीने, एक साल और दो साल का एमसीएलआर घोषित करना अनिवार्य होता है.

बढ़ जाती हैं ब्याज की दरें

आपको बता दें जब भी कोई बैंक एमसीएलआर में इजाफा करता है तो उससे जुड़े हुए लोन जैसे- होम लोन, व्हीकल लोन की ब्याज दरों में भी इजाफा हो जाता है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...