Counseling center:शादी के डेढ़ साल बाद पत्नी ने पति के सामने रख दी ये शर्त, पति का फैसला जान सराहने लगे लोग
Counseling center: यूपी के आगरा में शादी के डेढ़ साल बाद ही एक दंपती परिवार
परामर्श केंद्र में जाने को मजबूर हो गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पत्नी ने पति के सामने
पिता को छोड़ देने की शर्त रख दी थी। पत्नी का कहना था कि पति उसे या अपने पिता में से
किसी एक को चुन ले। पत्नी की इस शर्त पर पति ने जो फैसला लिया उसे जानकर
परिवार परामर्श केंद्र में उस वक्त मौजूद कई लोगों ने उसे सराहना शुरू कर दिया।
पति ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपने बुजुर्ग पिता को अकेला नहीं छोड़ेगा।
यदि पिता से परेशानी है तो पत्नी उसे छोड़ सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला आगरा के शमशाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी क्षेत्र का है।
पत्नी अपने सुसुर के साथ रहने को तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर
कलह होती रहती है। मामला इतना जटिल हो गया कि बात तलाक के मुहाने तक जा पहुंची।
ऐसे में परिवार परामर्श केंद्र ने पति-पत्नी के बीच मामला सुलझाने की कोशिश लेकिन पत्नी ने
वहां भी ससुर से अलग रहने की ही शर्त रख दी। इस पर पति ने साफ कह दिया
कि उसके पिता ने उसे पिता और मां दोनों का प्यार देते हुए पाल-पोसकर बड़ा किया है।
वह उन्हें इस उम्र में किसी कीमत पर अकेले नहीं छोड़ सकता।
पता चला कि इस परिवार में पति-पत्नी और बुजुर्ग ससुर कुल तीन ही लोग सदस्य हैं।
शख्स की मां की निधन काफी पहले हो चुका है। ऐसे में उसके पिता ने ही मां की भी
जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। शख्स की पत्नी एक प्राइवेट स्कूल टीचर है।
उसकी अपने ससुर से बिल्कुल नहीं बनती है। उसका कहना है
कि वह किसी भी हालत में अपने ससुर के साथ नहीं रहना चाहती है।
उसकी शिकायत है कि पति हमेशा अपने पिता की ही बात सुनता है
और उसकी बातों की अनदेखी कर देता है। वह चाहती है कि पति अपने पिता का छोड़ दे
और उसके साथ आकर रहे। जबकि पति का कहना है कि मां के बाद उसके लिए पिता ही
सब कुछ रहे। पिता ने भी उसकी परवरिश में दिन-रात एक कर दिया। कोई कसर नहीं छोड़ी।
ऐसे में जब वह बुजुर्ग हो चले हैं वह उन्हें कतई और किसी भी हाल में छोड़ नहीं सकता।
