Rains: UP में थम गई बारिश, तीन दिन गर्मी, अब इस तारीख से फिर लौटेंगे बादल..
Rains: यूपी में तीन दिन की बारिश का दौर थम चुका है। अब तीन दिन सूखे में काटने होंगे।
यानि बारिश के आसार नहीं हैं। 25 जून के बाद दोबारा बादलों की वापसी होगी।
इसके बाद लगातार हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
बीते तीन दिनों में यूपी के कई हिस्सों में करीब 60 मिली लीटर बारिश आई है।
अमूमन जून में ऐसा होता नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिन आंशिक रूप से
बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी का अनुमान है लेकिन भारी बारिश के संकेत नहीं हैं।
इन दिनों धूप और छांव का सिलसिला चलेगा। धूप निकलने पर उमस का प्रतिशत भी बढ़ेगा।
तीन दिन बाद यानि 25 जून से बादलों की वापसी दिख रही है।
लगातार हल्की बारिश(Rains) या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इधर विभाग के अनुसार
बुधवार शाम तक बीते 24 घंटों में 2.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
अधिकतम तापमान फिलहाल स्थिर है। यह 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि
न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो आज यूपी में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस
और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विभाग का कहना है
कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश (Rains) या गरज के
साथ छींटे पड़ सकते हैं। लेकिन ये संभावना बेहद कम
रहेगी या कुछ ही इलाकों में रहेगी। ज्यादातर इलाकों में सूखा रहेगा।
मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल
वहीं अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मानसून के लिए
परिस्थितियां अनुकूल हैं। दो से तीन दिनों में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में इसका असर दिखने लगेगा।
इसके बाद लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में मानसून सक्रिय हो जाएगा।
25 जून से ही बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
