farmers : फरवरी में इस तारीख को किसानों के खाते में जमा होंगे 2000 रुपये, ऐसे करें e-KYC और स्टेट्स चेक

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

farmers : फरवरी में इस तारीख को किसानों के खाते में जमा होंगे 2000 रुपये, ऐसे करें e-KYC और स्टेट्स चेक

farmers: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों का 13वीं किस्त को लेकर इंतजार कुछ ही दिनों के बाद

खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार,

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी 2023 को जारी किए

जाने की संभावना है। पीएम किसान योजना में किसानों को सरकार की तरफ से साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं।

दरअसल, करीब 4 साल पहले 2019 में 24 फरवरी के दिन किसान  (farmers) योजना को लॉन्च किया गया था।

ऐसे में काफी संभव है कि 24 फरवरी के दिन किसानों के खाते में 2000 रुपये जमा हो सकते हैं।

पीएम किसान योजना की पिछली 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को लगभग 8 करोड़ किसानों (farmers) को

16000 करोड़ रुपये जारी किए गए। हालांकि, पीएम किसान की 13वीं किस्त जारी होने के संबंध में कोई

आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीएम किसान (farmers) योजना के तहत, लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे

2000 रुपये की तीन 4-मासिक किस्तों में प्रति वर्ष 6000 रुपये की राशि जारी की जाती है।

योजना के अपडेट के अनुसार, 13वीं किस्त प्राप्त करने के लिए सभी पीएम किसान (farmers) लाभार्थियों को अपने

खाते की ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है। अब तक ऐसा नहीं करने वाले किसानों को सरकार द्वारा जल्द से जल्द

ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने को कहा है, तभी उनके खाते में योजना की 13वीं किस्त जमा हो पाएगी।

पीएम किसान (farmers) योजना में ईकेवाईसी करने का प्रोसेस

Step 1: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

Step 2: होम पेज पर राइट ओर ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3: अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।

Step 4: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आपके आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है।

Step 5: अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें।

पीएम किसान (farmers) सम्मान निधि योजना में स्टेटस चेक प्रोसेस

आधिकारिक पीएम किसान वेबसाइट pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।

डैशबोर्ड पर क्लिक करें।

एक नया पेज दिखाई देगा।

ग्राम डैशबोर्ड टैब पर अपना पूरा विवरण दर्ज करें।

राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत का चयन करें।

अपना विवरण चुनें।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related