citizen: भारत का हर नागरिक हिंदू, कहा- भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा: सीएम योगी 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

citizen: भारत का हर नागरिक हिंदू, कहा- भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा: सीएम योगी

citizen: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदू राष्ट्र पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र है,

क्योंकि भारत का हर नागरिक (citizen) हिंदू है। भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

बुधवार को ट्वीट करते हुए योगी आदित्यनाथ ने ये बातें लिखीं।

उन्होंने ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें हिंदू राष्ट्र को लेकर योगी आदित्यनाथ अपने विचार रख रहे हैं।

देशभर में हिंदू राष्ट्र की मांग के साथ ये मुद्दा गर्माया हुआ है। इसी पर

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी टिप्पणी की है।

उन्होंने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बारे में उनके क्या विचार हैं।

सीएम योगी ने कहा कि भारत में रहने वाला हर नागरिक हिन्दू है।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ से हिन्दू राष्ट्र को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सबसे पहली बात है

कि हिन्दू राष्ट्र से हमारा मतलब क्या है। हिन्दू कोई मत, कोई मजहब, कोई संप्रदाय नहीं है।

ये एक सांस्कृतिक शब्दावली है, जो भारत के हरेक नागरिक (citizen) पर फिट बैठती है।

उसकी संस्कृति नागरिकता (citizen) की दृष्टि से। उन्होंने ये भी कहा कि भारत का

कोई व्यक्ति हज करने जाता हो तो उसका संबोधन वहां हिंदू का होता है।

हिंदू नाम से जाना जाता है। भारत का कोई व्यक्ति हज करने जाता है

तो वहां कोई उसे हाजी के रूप में नहीं मानता, कोई इस्लाम के रूप में नहीं मानता,

वहां उसे हिन्दू नाम से संबोधित किया जाता है तो उसे वहां कोई परेशानी नहीं है।

उस प्रपेक्ष में देखेंगे तो भारत हिन्दू राष्ट्र है, क्योंकि भारत का हर नागरिक (citizen) हिंदू है।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर आप इसको मत, मजहब और संप्रदाय के साथ जोड़ रहे हैं

तो हम हिंदू को समझने की भूल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति हर भारतीय के मन में

सर्वोच्च सम्मान का भाव होना चाहिए। क्योंकि वही हमारा मार्गदर्शक है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related