driver: ड्राइवर बनने के लिए शुरू होंगे 10 तरह के कोर्स, यूपी के 52 जिलों में खुलेंगे ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
driver: यूपी में ड्राइवर बनने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं।
परिवहन निगम ड्राइविंग सींखाने समेत 10 तरह के कोर्स शुरू करने जा रहा है,
जिसकी मंजूरी राज्य परिवहन प्राधिकरण ने दे दी है। अब परिवहन विभाग कोर्स से जुड़े
समय और फीस तय कर दिया है। इस संबंध में लेटर ऑफ इंटेंट भी जारी कर दिया है।
यह ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर एक साल के भीतर 52 जिलों में बनकर तैयार होगा।
जहां ड्राइविंग सींखने के लिए एडमिशन लेना होगा। हर कोर्स के लिए दिन और घंटे के हिसाब से पूरा कराया जाएगा।
कार की ड्राइविंग सींखने से लेकर पहाड़ों और इमरजेंसी ड्राइविंग के लिए युद्धाभ्यास भी कराया जाएगा।
ऐसे दस तरह के कोर्स के लिए न्यूनतम 500 रुपये से दस हजार रुपये तक फीस तय की गई।
इस सेंटर की खासबात यह होगी कि यहां से ट्रेनिंग करने वालों
को आरटीओ में डीएल बनवाते समय टेस्ट नहीं देना होगा।
यह है दस कोर्स, इतनी देगी होगी फीस (रुपये में)
-चार हफ्ते में कार सींखना-6,000
-छह हफ्ते में ट्रक चलाना-10,000
-दो दिन में गाड़ियों की मरम्मत करना-1,000
-छह घंटे में तनाव मुक्त गाड़ी चलाना-5,00
-दो दिन में गाड़ी चलाने का तरीका सींखना-1,000
-चार घंटे में आग से बचने का तरीका सींखना-5,00
-छह दिन में ड्राइवरों को प्रशिक्षण देना सींखना-10,000
-चार घंटे में पहाड़ों और इमरजेंसी ड्राइविंग सींखना-1,000
-ट्रक में विस्फोटक सामान लेने जाना सींखना-500
-सड़क दुर्घटना से बचने के तरीके सींखना-500
