Hospital :समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नवजात के शव को नोचता मिला कुत्ता, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Hospital :समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नवजात के शव को नोचता मिला कुत्ता, डीएम ने दिए जांच के आदेश

hospital: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के दुदही सीएचसी में नवजात के शव को कुत्ते द्वारा नोचने का

मामला सामने आया है। इसकी जानकारी होने पर शनिवार सुबह-सुबह परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी वायरल हो गई। किसी ने ट्वीट कर डीएम को टैग कर दिया।

वहीं जानकारी मिलने पर डीएम ने सीएमओ को जांच का निर्देश दिया है।

शनिवार की सुबह दुदही सीएचसी परिसर में एक नवजात शिशु के शव को कुत्ता नोच खा रहा था।

इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग इक्कठा हो गए। सीएचसी के जिम्मेदार भी मौके पर

पहुंचकर नवजात के शव को वहां से हटवाते हुए जांच में जुट गए। सीएचसी के आला अधिकारियों ने बताया कि

कु्त्ता बाहर से नवजात शिशु के शव को लेकर आया है। वहीं सीएचसी परिसर के बाह स्थित

दुकानों में लगी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। लाश 4 से 5 दिन पुराना है।

इस मामले में सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है।

डिप्टी सीएमओ को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि करीब दो महीने पहले दुदही सीएचसी के लेबर रूम से एक कुत्ते ने प्लेसेंटा लेकर भाग गया था।

इस मामले में भी सीएमओ ने जांच कर संबंधित कार्रवाई करने को कहा था। अभी इस मामले को दो महीने भी नहीं

हुए हैं कि शनिवार को नवजात के शव को कुत्ते द्वारा नोचे जाने का मामला सामने आ गया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...