Kohli ने जमाया 74वां शतक, वनडे में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Kohli ने जमाया 74वां शतक, वनडे में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड

Kohli: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने वनडे क्रिकेट करियर में

अपनी 46वीं सेंचुरी जड़ दी है. कोहली ने रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका

- Advertisement -
- Advertisement -

के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरा मुकाबले में एक और शतक लगाया.

इस सीरीज में उनका यह दूसरा शतक है. उन्होंने पहले वनडे में भी शतक बनाया था.

विराट ने तीसरे वनडे में 43वें ओवर में करुणारत्ने की अंतिम गेंद पर लॉंग ऑन पर सिंगल लेकर

अपना 46वां शतक पूरा किया. श्रीलंका के खिलाफ उनका यह 10वां वनडे शतक है.

उन्होंने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 85 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की.

कोहली (Kohli) ने 110 गेंदों पर 13 चौके और 8 छक्कों के सहारे 166 रन की नाबाद

शतकीय पारी खेली. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल मैदान पर किसी भी

फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज का यह अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.

किंग कोहली से पहले ओपनर शुभमन गिल ने भी इसी मैच में 116 रन की शतकीय पारी खेली.

कोहली (Kohli) और शुभमन के शतक की बदौलत भारत ने पूरे

50 ओवर खेलने के बाद 5 विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर बनाया है.

घर में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा 

वह पिछली 4 वनडे पारियों में 3 शतक ठोक चुके हैं. इस शतक के साथ विराट ने घर में सचिन तेंदुलकर के

एक और बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. विराट अब घर में वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन से

आगे निकल गए हैं. विराट से पहले सचिन ने घर में वनडे में 20 सेंचुरी बनाई थी,

लेकिब अब रन मशीन कोहली घर में 21 वनडे शतक लगाकर ‘क्रिकेट के भगवान’ से भी आगे निकल गए हैं.

साउथ अफ्रीका के पूर्व ओपनर हाशिम अमला 14 शतकों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.

15 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का यह चौथा शतक है.

वह इससे पहले 15 जनवरी को इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमा चुके हैं.

15 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का शतक:

2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 122 रन

2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 153 रन

2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन

2023 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 166 रन.

वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने

विराट का इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 74वां शतक है. उन्होंने इसके साथ ही वनडे इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले

पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 259 पारियों में 12600 से ज्यादा रन बना दिए हैं.

किंग कोहली ने इसके साथ ही बाइलेटरल क्रिकेट सीरीज में अपने 20,000 रन भी पूरे कर लिए हैं.

वनडे इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर – 18426 रन (452 ​​पारी)

कुमार संगकारा – 14234 रन (380 पारी)

रिकी पोंटिंग -13704 रन (365 पारी)

सनथ जयसूर्या – 13430 रन (433 पारी)

विराट कोहली – 12651* (259 पारी).

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related